{"_id":"68d1bc6378a25a6e3300dc85","slug":"transferred-money-by-taking-student-hostage-lucknow-news-c-13-knp1002-1396799-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्र को बंधक बनाकर ट्रांसफर कराई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्र को बंधक बनाकर ट्रांसफर कराई रकम
विज्ञापन
लखनऊ। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र को कुछ युवकों ने बंधक बना लिया। इसके बाद चाकू की नोक पर उनसे एक लाख तीन हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विभूतिखंड स्थिज पार्श्वनाथ प्लेनेट में रहने वाले नीरज सिंह के मुताबिक खुद की तैयारी के साथ-साथ वह ऑनलाइन क्लास भी लेते हैं। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर एक युवक ने उनसे संपर्क कर तैयारी के लिए कुछ टिप्स लेने की बात कही। बार-बार कहने पर नीरज उससे मिलने के लिए राजी हो गए। आरोपी ने 20 अगस्त को मिलने के लिए उन्हें खुर्रमनगर बुलाया। इसके बाद वह सीमैप के पास जंगल में ले गया। नीरज का आरोप है कि वहां अभिषेक यादव, आदर्श सिंह, विवेक कुमार, संदीप गौतम व शिवम उपाध्याय उन्हें बंधक बना लिया। आरोपियों ने जबरन पैसे ट्रांसफर करवा लिए। छानबीन के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।