{"_id":"68198fdc03d2c30c243411faea482473","slug":"transfer-posting-in-child-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस विभाग में जुगाड़ से हो रहा तबादलों का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस विभाग में जुगाड़ से हो रहा तबादलों का खेल
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Thu, 26 Sep 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार में इन दिनों तबादलों का खेल चल रहा है। पहले तबादले हुए अब उन्हें निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
इनमें कई तो ऐसे हैं जिनका तबादला भ्रष्टाचार व धांधली की शिकायतों के आधार पर कुछ समय पहले ही हुआ था, अब वे भी निरस्त किए जा रहे हैं।
सत्ता व शासन में ऊंची पहुंच के बूते अब फिर ये अधिकारी-कर्मचारी अपने पुराने स्थानों पर तैनाती पाने में सफल हो गए हैं।
तबादला सीजन में वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक व वरिष्ठ सहायकों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया था।
इनमें से कई ने तो नई जगह पर ज्वाइन ही नहीं किया। सरकार में ऊंची पहुंच होने के कारण इन लोगों ने अपना पुराना तबादला आदेश निरस्त करवा लिया है।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की इस कार्य प्रणाली पर अब सवाल उठने लगे हैं। विभाग में तबादला निरस्त होने की अब तक कई सूचियां जारी हो चुकी हैं।
दरअसल, इस समय तबादला सीजन खत्म हो गया है। इसलिए अब तबादले शासन स्तर से हो रहे हैं। निदेशालय इस समय केवल शासन से आए तबादला आदेशों को आगे बढ़ा रहा है।
पिछले दिनों विभाग में मुख्य सेविकाओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक के तबादले संशोधित व निरस्त हुए हैं।
कई तो ऐसे हैं जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें हटाया गया था। दर्जनों अधिकारियों को अब फिर उनके पुराने मनचाहे स्थानों पर तैनाती मिल गई है।