{"_id":"9c0d34dd3ee2eceef0820356d782cc5a","slug":"transfer-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े उलटफेर: 8 कप्तानों और तीन डीआईजी की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े उलटफेर: 8 कप्तानों और तीन डीआईजी की तैनाती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Jun 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था में सुधार के लिए यूपी सरकार की कवायद जारी है। आज फिर प्रदेश सरकार ने इसे लेकर बड़े फेरबदल किए।
विज्ञापन
इसमें तीन रेंज में नए डीआईजी और आठ जिलों में नए कप्तानों की तैनाती हुई है। जिन रेंज में नए डीआईजी तैनात किए गए हैं, उनमें गोंडा, बस्ती व मीरजापुर रेंज शामिल हैं।
सरकार ने जिन जिलों में नए कप्तानों की तैनाती की है, उनमें सोनभद्र, बुलंदशहर, मुरादाबाद, एटा, जौनपुर, बलरामपुर, औरैया और फीरोजाबाद शामिल हैं।
खास बात यह है कि सरकार द्वारा प्रदेश में अफसरों के ट्रांसफर का सिलसिला तो जारी है लेकिन इसके बावजूद अपराधों में कमी नहीं आ रही है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर अपराधी किस तरह बेखौफ हैं इसकी बानगी इसी बात से मिल जाती है कि बदायूं रेप एंड मर्डर केस पर मीडिया में इतना हो हल्ला होने के बावजूद बदायूं में ही कई और गैंगरेप की वारदातें हुई।
विज्ञापन
हाल यह है कि एक अपराध लोग भूल नहीं पाते हैं। कई और अपराध लगातार होने लगते हैं।
अब ये देखने वाली बात होगी कि नए तैनात डीआईजी और कप्तान राज्य सरकार की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।