{"_id":"5da380d68ebc3e93c02b1586","slug":"trains-will-run-by-130-km-per-hour-lucknow-news-lko486717769","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरज ‘अम्बुज’
लखनऊ। लगातार हो रहे ट्रैक मेंटेनेंस, इंटरलॉकिंग, रिमॉडलिंग का असर दिखना शुरू हो गया है। पहले चरण में ट्रैक स्पीड बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा किया गया है। अगले चरण में इसे बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा करने का खाका तैयार कर लिया गया है। इससे लखनऊ से वाराणसी, सुलतानपुर, रायबरेली, कानपुर के यात्रियों को राहत मिलेगी।
दरअसल, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में छह प्रमुख रेलखंड हैं। इसमें लखनऊ से वाराणसी, सुलतानपुर, कानपुर, बाराबंकी कवर हो जाते हैं। कुल 190 रेलवे स्टेशन हैं और अकेले चारबाग रेलवे स्टेशन से ही 158 से अधिक ट्रेनों का आना-जाना है। मंडल से चलने व गुजरने वाली ट्रेनों से हजारों यात्री रोजाना सफर करते हैं, लेकिन ट्रैक स्पीड कम होने से ट्रेनों को तेज गति से नहीं दौड़ाया जा पा रहा है। ऐसे में मंडल रेल प्रबंधक व उनकी टीम ने ट्रैक मेंटेनेंस पर फोकस किया है। सिग्नलिंग से लेकर पटरियों तक की मरम्मत का काम जोरों से पूरा किया गया। इससे मंडल के रेलखंडों की स्पीड बढ़कर 110 किमी प्रतिघंटे हो चुकी है। मसलन, इन ट्रैकों पर 110 की रफ्तार से ट्रेनें चल सकती हैं। वहीं अगले चरण में यह रफ्तार बढ़ाकर 130 करने की प्लानिंग तैयार कर ली गई है और दीपावली से पहले काम शुरू होने की उम्मीद है।
ट्रैक स्पीड के साथ बदलेंगी बोगियां
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ मंडल के सभी रेलखंडों की स्पीड बढ़ाई जा रही है। इन रेलखंडों पर चलने वाली गाड़ियों की बोगियां पुरानी हैं। ऐसे में ट्रैक स्ट्रक्चर पर 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली बोगियों की जगह 130 किमी. की गति से दौड़ने वाली एलएचबी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
यहां बढ़ाई जा चुकी है स्पीड
लखनऊ -सुलतानपुर-जफराबाद रेलखंड पर अकबरगंज-चंदरौली सेक्शन की स्पीड पहले 100 व 90 किमी प्रति घंटे थी। इसकी स्पीड हाल ही में बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। ऐसे ही वाराणसी जंघई रेलखंड पर सेवापुरी से कापसेठी और कापसेठी से परसीपुर स्टेशन के बीच स्पीड पहले जहां 100 किमी प्रति घंटा थी, वहीं इसे बढ़ाकर 110 किमी कर दी गई है। स्पीड बढ़ने से रूट पर ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ गई है।
----------------
88 घंटे के मेगा ब्लॉक में मेंटेनेंस
लखनऊ मंडल ट्रैक मेंटेनेंस को युद्ध स्तर पर करवा रहा है। यही वजह है कि रविवार को रायबरेली-उतरेटिया रेलखंड पर 88 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। डीआरएम ने बताया कि 22 जगहों पर चार-चार घंटे के ब्लॉक एक साथ लिए गए। इससे पूर्व 90 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जा चुका है। इससे मेंटेनेंस वर्क को रफ्तार मिलती है।
------------------
इन रेलखंड में सुधारी जाएगी ट्रैक
1. बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर
2. लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी
3. बाराबंकी-फैजाबाद-जफराबाद
4. उतरेटिया-रायबरेली-प्रतापगढ़
5. इलाहाबाद-रायबरेली-उन्नाव
6. दीनदयाल उपाध्याय-वाराणसी-जंघई-प्रतापगढ़-फाफामऊ
जल्द शुरू होगा ट्रायल
लखनऊ मंडल में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में ट्रैक स्पीड बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचाया गया है। इसके लिए तीन रेलखंडों की रफ्तार बढ़ा दी गई है। अगले चरण में ट्रैक स्पीड 130 किमी तक ले जाने के लिए ट्रायल की तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही ट्रायल शुरू किए जाएंगे।
-संजय त्रिपाठी, डीआरएम, उत्तर रेलव