{"_id":"5fa8ffac8ebc3e9b987d822b","slug":"trains-of-punjab-cancelled-due-to-protest-of-farmers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की ट्रेनें कैंसिल, यात्री हो रहे परेशान, यहां देखें- पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की ट्रेनें कैंसिल, यात्री हो रहे परेशान, यहां देखें- पूरी जानकारी
Mon, 09 Nov 2020 02:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 09 Nov 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
कृषि कानून को लेकर पंजाब में चल रहा किसानों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सेफ्टी का भरोसा मिलने पर ही रेलवे प्रशासन मालगाड़ी और यात्री ट्रेनें चलाने की बात कह रहा है। बहरहाल रेलवे ने फिर चंडीगढ़ समेत कई स्पेशल ट्रेनें जहां रद्द कर दी हैं।
वहीं कई ट्रेनों को अंबाला व सहारनपुर तक चलाया जाएगा, जिससे यात्री परेशान हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल, वाराणसी-भटिंडा स्पेशल सोमवार को और वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल मंगलवार को निरस्त रहेगी।

Trending Videos
वहीं धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली किसान स्पेशल सोमवार को, जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली सरयू-यमुना स्पेशल मंगलवार को और अमृतसर से कोलकाता जाने वाली दुर्गियाना स्पेशल सोमवार को अंबाला तक जाएगी और वहीं से वापस गंतव्य स्टेशनों पर लौटेंगी।