{"_id":"61c62bb8926b1554c60f7785","slug":"trains-of-north-east-will-be-affected-till-28-december-lucknow-news-lko6105088158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉनइंटरलॉकिंग काम के चलते पूर्वोत्तर भारत की ट्रेनें 28 दिसंबर तक होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉनइंटरलॉकिंग काम के चलते पूर्वोत्तर भारत की ट्रेनें 28 दिसंबर तक होंगी प्रभावित
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनें प्रभावित रहने से यात्रियों को होगी परेशानी। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन सोनपुर रेल मंडल के कुरसेला व कोसी ब्लाक हट के बीच नॉनइंटरलाकिंग करेगा। इसके चलते पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन 28 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा।
अवध आसाम एक्सप्रेस (15909) शनिवार को निरस्त रहेगी। जम्मूतवी से गुवाहाटी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त कर दी गई। ये ट्रेन शनिवार को भी नहीं आएगी।
शनिवार को नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (12424) दानापुर, पटना, मोकामा, कुईल, मालदा टाउन के रास्ते चलाई जाएगी।
उदयपुर न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस शनिवार को खगड़िया, मनसी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के रास्ते चलाया जाएगा। ऐसे ही नाहरलागुन आनंद विहार एक्सप्रेस भी इसी रूट से होकर लखनऊ आएगी।
विज्ञापन
ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस मोकामा, कुईल, मालदा टाउन होकर चलाई जाएगी। गरीब नवाज एक्सप्रेस 26 दिसंबर को मालदा टाउन, कुईल, पटना, पाटलिपुत्र, परमानंदपुर के रास्ते चलाई जाएगी, जबकि अमृतसर, कटिहार कर्मभूमि एक्सप्रेस छपरा ग्रामीण कटरिहा के रास्ते चलेगी।
मरुधर एक्सप्रेस का रूट बहाल
जोधपुर मंडल के मेडता रोड-डेगाना सेक्शन पर डबलिंग कार्य के चलते मरुधर एक्सप्रेस को बदले रूट से चलाया जा रहा था, जिसे अब वापस पूर्ववत मार्ग पर चलाया जाएगा। 27 दिसंबर से वाराणसी जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस (14853) परिवर्तित मार्ग के स्थान पर अपने निर्धारित मार्ग पर चलेगी। ऐसे ही 28 दिसंबर से वाराणसी जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस (14863), जोधपुर वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस (14864) तथा 30 दिसंबर से जोधपुर वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस (14854) व वाराणसी जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस (14865) अपने तय रूट से चलेगी।
हमसफर एक्सप्रेस में थर्ड एसी कोच आज से
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन शनिवार से गोरखपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक कोच और लगाएगा। इससे वेटिंग के यात्रियों को राहत मिल जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से गोरखपुर आनंद विहार टर्मिनस गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस में गोरखपुर से व 26 दिसंबर से आनंद विहार टर्मिनस से एक थर्ड एसी का कोच लगेगा।
बदले रूट से चलेंगी गरीब रथ सहित कई ट्रेनें
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। बेगमपुरा जैसी ट्रेनों को जहां निरस्त कर दिया गया है। वहीं, गरीब रथ समेत कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अमृतसर से 25 दिसंबर को चलने वाली अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस अमृतसर की जगह अंबाला से चलाई जाएगी, जबकि अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर अंबाला से चलाई जाएगी। वहीं, 26 दिसंबर को चलने वाली अमृतसर सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर नई दिल्ली से चलाई जाएगी।