छठ पूजा : बिहार की ट्रेनें फुल; घर से निकलने से पहले जान लें विमान और बस का भी हाल, वर्ना हो जाएंगे परेशान
छठ पूजा पर्व को देखते हुए बिहार जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। इससे सफर पर संकट मंडरा रहा है। वेटिंग 160 तक पहुंच गई है। पूर्वांचल जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। विमानों का किराया 30634 रुपये तक पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ से बिहार के गया, सीवान, दरभंगा, पटना आदि जिलों में छठ पर्व मनाने जा रहे लोगों के लिए सफर मुश्किल नजर आ रहा है। ट्रेनों में वेटिंग 160 तक पहुंच गई है, वहीं विमानों का किराया भी महंगा हो गया है। यह 30634 रुपये तक पहुंच गया है।
छठ पर्व सात नवंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में लखनऊ से बिहार अपने घरों को जाने वालों की भीड़ सोमवार से रेलवे स्टेशनों पर उमड़नी शुरू हो जाएगी, लेकिन बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटें खाली नहीं हैं। बेगुसराय, पटना, सीवार, गया, दरभंगा आदि जगहों पर जाने वाली ट्रेनों की स्लीपर से लेकर एसी बोगियों तक में वेटिंग चल रही है।
यह भी पढ़ेंः- अखिलेश के निशाने पर योगी सरकार: बोले- भाजपा राज में मीडिया के 'मनोबल के एनकाउंटर' का अपनाया जा रहा हर हथकंडा
चल रही हैं 125 अतिरिक्त बसें
दूसरी ओर लखनऊ से उत्तर प्रदेश के जिलों गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, बलिया आदि जगहों पर जाने वाली ट्रेनों में भी सीटें खाली नहीं हैं। हालांकि, रोडवेज प्रशासन चारबाग, अवध, आलमबाग व कैसरबाग बस अड्डे से इन जिलों के लिए 125 अतिरिक्त बसें चला रहा है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्कक्रांति में चार, पांच व छह नवंबर को स्लीपर व थर्ड एसी में क्रमशः 37, 39, 25 व 21, 20, 29 वेटिंग तथा नई दिल्ली डिब्रूगढ़ में 14, 20, 16 एवं 11, 12, 14 वेटिंग चल रही है। इसी तरह सीवान जाने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 93, 89, 72 एवं थर्ड एसी में 26, 33, 28 वेटिंग चल रही है।
यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी: छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार वालों को मिलेगी राहत; पढ़ें टाइम टेबल और रूट चार्ट
किन ट्रेनों में लंबी वेटिंग
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्कक्रांति में चार, पांच व छह नवंबर को स्लीपर व थर्ड एसी में क्रमशः 37, 39, 25 व 21, 20, 29 वेटिंग तथा नई दिल्ली डिब्रूगढ़ में 14, 20, 16 एवं 11, 12, 14 वेटिंग चल रही है। इसी तरह सीवान जाने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 93, 89, 72 एवं थर्ड एसी में 26, 33, 28 वेटिंग चल रही है।
चार नवंबर, पांच नवंबर और छह नवंबर को ट्रेनों का हाल जानें तो लखनऊ से बेगुसराय जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस पर लंबी वेटिंग है। अमृतसर-कटिहार और अवध-आसाम में भी लंबी वेटिंग है।
यह भी पढ़ेंः- UP News: सरकार पर बरसीं मायावती, बोलीं- हजारों स्कूलों को बंद करने का फैसला उचित नहीं, बेहतर सुधार का जरूरत
इनमें भी सीटें फुल
वहीं लखनऊ से पटना जाने की बात करें तो वंदेभारत एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस और पंजाब मेल में सीटें फुल हो गई हैं। इसके अलावा लखनऊ से गया जाने वाली दून एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस और दुर्गियाना एक्सप्रेस भी फुल हो गई हैं।