फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trains delayed by 24 hours due to fog

Lucknow News: कोहरे से ट्रेनें 24 घंटे तक लेट

Wed, 27 Nov 2024 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Trains delayed by 24 hours due to fog
लखनऊ। कोहरे के कारण मंगलवार को मनिहार से जयनगर तक चलने वाली 05284 स्पेशल ट्रेन 24 घंटे देरी से लखनऊ पहुंची। 09190 कटिहार-मुंबई स्पेशल आठ घंटे और 12597 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे लेट रही। 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस छह घटें और 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस व 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस दो-दो घंटे की देरी से चारबाग पहुंची।
विज्ञापन



फ्लाइट का संचालन भी प्रभावित



जेद्दा के लिए सउदी एयरलाइंस का विमान एसवी 8893 दो घंटे की देरी से उड़ान भर सका। दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1552 पांच घंटे, मुंबई का अकासा एयर का विमान क्यूपी 1153 एक घंटे लेट रही। मुंबई की इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5241 सवा घंटे, मुंबई की एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 432 एक घंटे, देहरादून की इंडिगो की फ्लाइट 6ई 515 पौने दो घंटे लेट रहीं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 1101 सवा चार घंटे, चेन्नई से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 515 एक घंटे लेट रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed