नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें, बदले रूट से भी चलेंगी कई गाड़ियां
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से पीतमपुर स्टेशन के पास नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए 16 व 17 जनवरी को ब्लॉक लिया गया है। इस कारण 14229 प्रयागघाट-हरिद्वार एक्सप्रेस 16 जनवरी व 14230 हरिद्वार-प्रयागघाट एक्सप्रेस 17 जनवरी को निरस्त रहेगी।
सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 22454 लखनऊ-मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस 17 को निरस्त रहेगी। ऐसे ही टनकपुर से लखनऊ आकर सिंगरौली जाने वाली 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस भी शुक्रवार को निरस्त रहेगी, जिससे ट्रेन 19 जनवरी को लखनऊ नहीं पहुंचेगी।
लखनऊ से काठगोदाम के बीच चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस को भी शुक्रवार को निरस्त कर दिया गया है। 14307 प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस गुरुवार व शुक्रवार को लखनऊ में शॉर्ट टर्मिनेट होगी और 14308 बरेली प्रयाग एक्सप्रेस इन दोनों दिनों में लखनऊ से ही चलेगी।
देरी से चलेगी राज्यरानी एक्सप्रेस
12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी कोलकाता हिमगिरि एक्सप्रेस देरी से चलेगी और 15910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध-आसाम एक्सप्रेस व 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस देरी से चलेगी।
बदले रूट से चलेंगी ट्रेनें
वाराणसी सिटी स्टेशन पर मेंटेनेंस के चलते 16 व 19 जनवरी को आनंदविहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस बदले रूट जौनपुर औंड़िहार से चलेगी। वहीं, रक्सौल से आनंदविहार जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस 16 को औंड़िहार, जौनपुर, शाहगंज के रास्ते चलेगी।
रक्सौल आनंदविहार सद्भावना एक्सप्रेस 19 को औंड़िहार, जौनपुर, सुल्तानपुर के रास्ते, लखनऊ जंक्श-वाराणसी कृषक एक्सप्रेस 16 से 19 जनवरी तक मऊ स्टेशन तक चलेगी। यह मऊ से वाराणसी के बीच निरस्त रहेगी और वाराणसी-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस 16 से 20 जनवरी तक वाराणसी की जगह मऊ से चलकर लखनऊ पहुंचेगी।