फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   training session will be run to give corona vaccine.

कोरोना वैक्सीन लगाने वालों को देंगे प्रशिक्षण, अपर मुख्य सचिव ने की टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा

Sat, 05 Dec 2020 04:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Dec 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
training session will be run to give corona vaccine.
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना वैक्सीन लगाने वालों को प्रशिक्षण दिए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने इनकी सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। वह कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारी और पल्स पोलियो के संबंध में स्टेट टास्क फोर्स के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने वैक्सीन के हब सेंटर, बॉयो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की व्यवस्था में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोल्ड चेन को बनाए रखने के लिए उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने सभी जिलों में संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य कर्मियों का शत-प्रतिशत डाटा अपलोड करने के लिए कहा। साथ ही उनसे कार्य पूरा करने का प्रमाण पत्र भी लिया जाए।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम बड़े स्तर पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सहयोग कर रही हैं। जो एएनएम जरूरी अर्हताएं पूरी कर चुकी हैं, उनकी प्रोन्नति का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए। बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आलोक कुमार, महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. राकेश दुबे, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. डीएस नेगी और राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 से 24 जनवरी तक पल्स पोलियो अभियान

अपर मुख्य सचिव ने अगले साल 17 से 24 जनवरी तक बच्चों को पल्स पोलियो दवा पिलाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसका दूसरा चरण फरवरी में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर बच्चे का टीकाकरण किया जाएगा। छूटे हुए बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed