{"_id":"6a651ea2f5ea3f050006500c","slug":"training-on-prevention-of-hospital-acquired-infections-conducted-at-lohia-lucknow-news-c-13-lko1070-1844651-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लेजर विधि से फेल आरसीटी का भी सफल इलाज संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लेजर विधि से फेल आरसीटी का भी सफल इलाज संभव
विज्ञापन
डेंटल शो में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
लखनऊ। दांतों के इलाज में लेजर तकनीक तेजी से जगह बना रही है। अब असफल हो चुके रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) के मामलों में भी लेजर से सफल इलाज संभव है। यह तकनीक संक्रमण को प्रभावी ढंग से खत्म कर सफलता दर बढ़ाती है, जिससे मरीज को कम दर्द और तेजी से ठीक होने में मदद मिलती है।
ये जानकारी गोमतीनगर स्थित इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में शनिवार से शुरू हुए इंडियन डेंटल एसोसिएशन के 8वें डेंटल शो में शो की को-चेयरपर्सन डॉ. हिमांगी दुबे ने दीं। उन्होंने बताया कि लेजर तकनीक संक्रमित हिस्से को सटीक तरीके से विसंक्रमित करती है। नियंत्रित ताप से बैक्टीरिया खत्म किया जाता है, जिससे दोबारा संक्रमण की आशंका काफी कम हो जाती है।
इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सचिव डॉ. सचिन प्रकाश ने बताया कि लेजर आधारित इलाज में मरीजों को पारंपरिक विधि की तुलना में कम दर्द और कम रक्तस्राव होता है। इससे मरीजों को तेजी से ठीक होने का फायदा मिलता है। कार्यक्रम में संदीप शुक्ला, टीपी चतुर्वेदी, केजीएमयू के दंत संकाय के पवित्र रस्तोगी, प्रज्ञा पांडेय, अमय त्रिपाठी समेत 2000 डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
लेजर से जीभ-तालू का आसान इलाज
डॉ. हिमांगी दुबे ने लेजर फ्रेनेक्टॉमी तकनीक का भी जिक्र किया। इससे जीभ या होंठ के नीचे जुड़े अतिरिक्त ऊतक (टंग टाई) का बिना ब्लेड के इलाज किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में रक्तस्राव और दर्द कम होता है। घाव जल्दी भरता है और संक्रमण का खतरा भी कम रहता है।
रात में ब्रश करना बेहद जरूरी
डेंटल शो का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। उन्होंने रात में ब्रश करने को बेहद जरूरी बताया, क्योंकि भोजन के कण सड़न और बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। पाठक ने कहा कि यदि किसी दिन सुबह ब्रश न भी करें तो उससे उतनी समस्या नहीं होती, क्योंकि सुबह की लार में ऐसे लाभकारी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पेट की सेहत के लिए उपयोगी माने जाते हैं। इसलिए लोगों को केवल ब्रश करने ही नहीं, बल्कि सही समय पर ब्रश करने के बारे में भी जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने दंत चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। सरकार दंत क्लीनिक और अस्पतालों के पंजीकरण-नवीनीकरण सहित अन्य मुद्दों पर सकारात्मक कदम उठाएगी।