{"_id":"5d3af4708ebc3e6cc2269aec","slug":"train-will-run-on-sitapur-lakhim-track-after-three-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद फिर दौड़ेंगी सीतापुर-लखीमपुर ट्रैक पर ट्रेनें, केंद्रीय मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल बाद फिर दौड़ेंगी सीतापुर-लखीमपुर ट्रैक पर ट्रेनें, केंद्रीय मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
Fri, 26 Jul 2019 06:09 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 26 Jul 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर-लखीमपुर ट्रैक पर अब जल्द ट्रेनें दौड़ेंगी। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री 10 अगस्त को लखीमपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद से यात्रियों को इस रूट पर ट्रेन से यात्रा करने की सुविधा मिल जाएगी।
सीतापुर जिले में दो रेलवे ट्रैक हैं। इनमें पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे शामिल हैं। पहले दोनों ट्रैक मीटरगेज थे। उत्तर रेलवे ट्रैक को पहले ही मीटरगेज से ब्रॉडगेज में तब्दील किया जा चुका है। उसके बाद से ऐशबाग वाया सीतापुर - लखीमपुर - मैलानी - पीलीभीत ट्रैक के आमान परिवर्तन की मांग की जा रही थी। जनता की मांग पर रेल मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।
पहले चरण में लखनऊ से सीतापुर के बीच मई और दूसरे चरण में सीतापुर से मैलानी तक अक्तूबर 2016 में रेल यातायात पर ब्रेक लगा दिया गया था। इसके बाद लखनऊ (ऐशबाग) से पीलीभीत के बीच 207 किमी. बिछाई गई मीटर गेज की लाइनों को ब्रॉडगेज में बदलने की जिम्मेदारी रेलवे ने रेल विकास निगम (आरवीएनएल) को सौंपी थी। दो चरणों में आमान परिवर्तन का काम शुरू भी कर दिया गया।
विज्ञापन
पहले चरण में ऐशबाग से सीतापुर के बीच 80 किलोमीटर रेलखंड का आमान परिवर्तन करीब 350 करोड़ की लागत से शुरू हुआ। इसके बाद सीतापुर से मैलानी के बीच 67 किलोमीटर रेलखंड के आमान परिवर्तन का काम करीब 211 करोड़ से शुरू किया गया।

लखनऊ से सीतापुर के बीच काम पूरा होने पर जनवरी 2019 में बड़ी लाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा चुका है। जबकि सीतापुर से लखीमपुर तक रेल संचालन शुरू नहीं किया जा सका है। मार्च 2019 में सीतापुर-लखीमपुर रेलवे ट्रैक का सीआरएस किया गया। सीआरएस के एक माह बाद तक जब रेल संचालन चालू नहीं कराया जा सका तो चार जून को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता एसके पांडेय, महाप्रबंधक सिग्नल श्रीकांत सिंह तथा महाप्रबंधक परिचालन एके सिंह ने यहां पहुंचकर ट्रैक की गुणवत्ता परखी।
जून के अंत तक रेल संचालन शुरू करने का दावा किया मगर रेल नहीं दौड़ाई जा सकी। जून के अंतिम सप्ताह में दोबारा रेलवे के अफसरों ने ट्रैक व स्टेशनों का निरीक्षण कर जुलाई अंतिम व अगस्त पहले पखवारा में इस रूट पर ट्रेन दौड़ाने के संकेत दिए थे, तब से यहां की रेल मुसाफिर रेल संचालन शुरू होने की राह ताक रहे थे।
रेलवे बोर्ड ने सीतापुर-लखीमपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू करने की तारीख तय कर दी है। दस अगस्त को ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। उद्घाटन समारोह लखीमपुर में होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को सीतापुर के लिए दौड़ाएंगे। रेलवे प्रशासन ने उद्घाटन समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

डीआरएम आज तैयारियों का लेंगी जायजा
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की प्रबंधक विजय लक्ष्मी कौशिक शुक्रवार को दौरे पर आएंगी। यहां से लखीमपुर तक ट्रैक का निरीक्षण करेंगी। वहां उद्घाटन समारोह की तैयारियों का भी जायजा लेंगी।
आमान परिवर्तन के बाद सीतापुर-लखीमपुर रूट पर दस अगस्त में ट्रेनें दौड़ाई जाएंगी। इस दिन केंद्रीय राज्यमंत्री लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को दौड़ाएंगे। उद्घाटन समारोह की तैयारियां चल रही है।
आलोक श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी