फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   train tickets is more costly than flight tickets for mumbai

जब यात्रियों ने ट्रेन में विमान से भी महंगे टिकट पर किया सफर, देनी पड़ी ये कीमत

Mon, 27 May 2019 12:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 May 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
train tickets is more costly than flight tickets for mumbai
डेमो - फोटो : डेमो

लखनऊ से मुंबई जाने वाले यात्रियों को रविवार को कुछ ज्यादा ही जेब ढीली करनी पड़ी। सुविधा स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को 9,050 रुपये में मुंबई का टिकट खरीदना पड़ा, जो विमान के किराए से भी महंगा पड़ा।

विज्ञापन


आम तौर पर विमान का किराया 6 हजार से 8 हजार रुपये तक होता है। दरअसल, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर व अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में गर्मी की छुट्टियों की वजह से कन्फर्म टिकटों की मारामारी चल रही है। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


इसी बीच रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए 82910 गोरखपुर-बांद्रा सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया। यह गाड़ी लखनऊ से रात 2.05 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 9.20 बजे बांद्रा टर्मिनल यानी मुंबई पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस ट्रेन में फ्लेक्सी प्राइसिंग सिस्टम होता है लागू

train tickets is more costly than flight tickets for mumbai
डेमो

पर, इस ट्रेन में डायनेमिक फेयर यानी फ्लेक्सी प्राइसिंग सिस्टम लागू होता है, जिससे टिकट की दर हर 10 प्रतिशत सीटों के साथ बढ़ती जाती है। 27 मई को इस सुविधा स्पेशल ट्रेन से लखनऊ से मुंबई जाने वाले यात्रियों को विमान के बराबर टिकट राशि का भुगतान करने के बाद कन्फर्म टिकट मिला।

सेकेंड एसी का टिकट 9,050 रुपये में बिका, जिसमें कुल 23 सीटें खाली थीं। जबकि जबकि थर्ड एसी का टिकट 6,340 रुपये में बिका। इसमें आरएसी शुरू हो गया था। बता दें कि लखनऊ से मुंबई का सेकेंड एसी का सामान्य ट्रेनों का किराया करीब 2,200 रुपये और थर्ड एसी का 1,540 रुपये है।

मुंबई का हवाई टिकट 8,961 में बिका

train tickets is more costly than flight tickets for mumbai
go air
एक ओर जहां सुविधा स्पेशल ट्रेन का टिकट 9,050 रुपये का बिका, वहीं हवाई टिकट इससे सस्ते भी बिके। सोमवार को लखनऊ से मुंबई का एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-432 का टिकट 8,961 रुपये में बिका। हालांकि, गोएयर की फ्लाइट संख्या जी8-402 का टिकट 9,187 रुपये में बिका।

लंबी वेटिंग की है मजबूरी
रेग्युलर ट्रेनों की लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को सुविधा स्पेशल का रुख करना पड़ रहा है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में वेटिंग 101 व एसी में 29 थी। ऐसे ही पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में 324 व एसी में 82 वेटिंग रही। इसी क्रम में गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस में क्रमश: यह 307 व 48 रही और अवध एक्सप्रेस में यह 300 व 44 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed