फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   train ticket booking

होली बाद मुंबई की ट्रेनों में अभी से वेटिंग, हवाई किराए को लगे पंख

Sat, 27 Feb 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
train ticket booking
लखनऊ। होली बाद दिल्ली व मुंबई लौटने वालों केे लिए आगामी दिनों में सीटों की मारामारी बढ़ जाएगी। मुंबई की ट्रेनों में तो अभी से वेटिंग चल रही है, वहीं विमानों के किराये में भी वृद्धि शुरू हो गई है। हालांकि, शताब्दी, लखनऊ मेल, फैजाबाद सहित दिल्ली की कई ट्रेनों में अभी सीटें खाली मिल रही हैं।
विज्ञापन

होली 28 मार्च को है। वापसी का सिलसिला 29 के बाद से शुरू होगा। लोगों ने वापसी के टिकट करवाने शुरू कर दिए हैं। मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति यह है कि 30 मार्च को पुष्पक एक्सप्रेस (12533) की स्लीपर क्लास में 17 व थर्ड एसी में 10 वेटिंग चल रही है। वहीं 31 मार्च को इसी ट्रेन में स्लीपर व एसी में वेटिंग क्रमश: 150 व 37 पहुंच गई है। इसी तरह 30 व 31 मार्च को कुशीनगर एक्सप्रेस (11016) की स्लीपर व एसी में क्रमश: 04 तथा 06 एवं 18 और 08 वेटिंग है। बरौनी बांद्रा एक्सप्रेस (19040) की स्लीपर में दो व एसी में 16 वेटिंग है और 31 मार्च को इन श्रेणियों में वेटिंग 22 व 08 है।
विज्ञापन

तत्काल की पांच हजार सीटें देंगी राहत
जैसे-जैसे होली करीब आएगी, वेटिंग बढ़ने लगेगी। ऐसे में सिर्फ तत्काल सीटों का सहारा बचेगा। लखनऊ मेल, पुष्पक, कुशीनगर, अवध एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों में तत्काल की करीब पांच हजार सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी दिल्ली की गाड़ियों में सीटें खाली
एसी एक्सप्रेस (12429) की थर्ड एसी में 30 मार्च को अभी 157 सीटें खाली हैं जबकि 31 मार्च व एक अप्रैल को खाली सीटों की संख्या क्रमश: 281 व 343 है। गोरखपुर आनंदविहार स्पेशल की स्लीपर में दो अप्रैल को 44, नौ को 284 सीटें और हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 30 मार्च को 942 सीटें खाली हैं। हालांकि मुजफ्फरपुर आनंदविहार एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास में 30 मार्च को 20 वेटिंग, एसी में पांच तथा 31 मार्च को स्लीपर व एसी में क्रमश: 12 व 06 वेटिंग चल रही है।
30 व 31 मार्च को विमानों का किराया
30 मार्च
फ्लाइट लखनऊ से दिल्ली लखनऊ से मुंबई
इंडिगो 9,258 5,632
गो एयर 13,002 6,209
एयर इंडिया 14,498 7,704
31 मार्च
फ्लाइट लखनऊ से दिल्ली लखनऊ से मुंबई
इंडिगो 3,321 5,474
गो एयर 4,109 5,309
एयर इंडिया 9,669 7,914
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed