{"_id":"59c9650f4f1c1bcb538b46c5","slug":"train-runs-on-a-broken-track-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार लापरवाही: बिना ब्लॉक किए काट दी पटरी, गुजर गई यात्रियों से भरी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार लापरवाही: बिना ब्लॉक किए काट दी पटरी, गुजर गई यात्रियों से भरी ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की पटरी काटते कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की लापरवाह कार्यप्रणाली के चलते हजारों यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है। बाराबंकी जिले में सैदखानपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को बगैर ब्लॉक लिए पटरी सही करने का काम शुरू किया गया। इस दौरान एक ट्रेन भी कटी पटरी से निकल गई।
विज्ञापन
जनपद में फैजाबाद रेल खंड के सैदखान पुर रेलवे स्टेशन के पास के 1039 किमी संख्या के खंभा 5-7 के बीच पर सोमवार को पुरानी पटरी को बदल कर नयी पटरी बदलने का काम होना था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर बगैर ब्लाक लिए दोपहर करीब 12.30 बजे लोहा काटने वाली आरी द्वारा पटरी को काटने का काम शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद यानी 1.30 बजे दोनों तरफ से पटरी को काट कर उसे मात्र एक एक बोल्ट के सहारे प्लेट द्वारा रेल पथ से बांधा गया।
विज्ञापन
बताते है कि इस दौरान एक यात्री ट्रेन भी इससे निकली। पटरी बदलने का काम करवाने वाले रेलवे के जेई गुफरान का कहना है कि पटरी बदलने का काम सही तरीके से हुआ है।