फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   train running shedle revised

आगरा इंटरसिटी सहित कई ट्रेने 21 जून से रोजाना चलेंगी

Fri, 18 Jun 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
train running shedle revised
लखनऊ। यात्रियों की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन 21 से आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें रोजाना चलाएगा। गाड़ी संख्या 02180/79 आगरा फोर्ट लखनऊ आगरा इंटरसिटी 21 से सप्ताह में पांच दिन के बजाय सातों दिन चलेगी। 04210 लखनऊ प्रयागघाट एक्सप्रेस 21 जून से और 04209 प्रयागघाट लखनऊ एक्सप्रेस 22 जून से बहाल हो जाएगी। इसी क्रम में 02595 गोरखपुर आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल के फेरे में 17 से और 02596 आनंद विहार टर्मिनल गोरखपुर के फेरे में 18 जून से वृद्धि की जाएगी। गाड़ी संख्या 06093 चेन्नई सेंट्रल लखनऊ के फेरों में 3 जुलाई से 6 नवंबर तक और 06094 लखनऊ चेन्नई स्पेशल 5 जुलाई से लेकर 8 नवंबर तक वृद्धि की गई है। 02549 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 1 जुलाई से और 02550 आनंदविहार टर्मिनल कामाख्या 3 जुलाई तक चलेगी। वहीं 05624 कामाख्या भगत की कोठी स्पेशल 18 जून से प्रत्येक शुक्रवार को कामाख्या से शाम 5.15 बजे चलकर अगली रात एक बजे लखनऊ तथा भगत की कोठी रात 9.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05623 भगत की कोठी कामाख्या 22 जून से प्रत्येक मंगलवार को भगत की कोठी से शाम 4.10 बजे रवाना होकर लखनऊ दूसरे दिन दोपहर 02.00 बजे तथा गुरुवार को रात 11.10 बजे कामाख्या पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed