फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   train running restore from today

पांच सितंबर से निरस्त चल रही ट्रेनों को किया बहाल, दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन

Tue, 12 Sep 2017 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Sep 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
train running restore from today
शताब्दी एक्सप्रेस

टूंडला में एप्रोन सीसी का निर्माण कार्य के चलते पांच सितंबर से 19 अक्तूबर तक निरस्त की गई गोरखधाम, संपर्क क्रांति, हम सफर एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनों का संचालन 12 सितंबर से पुन: शुरू हो गया।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता नीरज शर्मा के मुताबिक दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति (12565), गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस (12555), आजमगढ़-नई दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस (12225), पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस (12875), गोरखपुर-आनंद विहार हम सफर एक्सप्रेस (12595), गोरखपुर-आनंद विहार हम सफर एक्सप्रेस (12571) एवं मऊ-आंनद विहार एक्सप्रेस (15025) का संचालन 12 सितंबर से कर दिया गया।

विज्ञापन

दिल्ली के लिए 14 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (04011 एवं 04012) का स्पेशल संचालन 14 से 29 सितंबर तक किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शिवेंद्र शुक्ला ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन एक और स्पेशल ट्रेन 14 सितंबर से शुरू करने जा रहा है।

आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी एक्सप्रेस (04012) को 14 से 28 सितंबर प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को शाम 07.25 बजे प्रस्थान करके अगले पूर्वाह्न 11.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वापसी में वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 15 से 29 सितंबर प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 02.45  बजे प्रस्थान करके अगले सुबह 06.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

दोनों ट्रेनों के पांच-पांच फेरे होंगे। इन ट्रेनों में 12 शयनयान, चार सामान्य श्रेणी और सामान यान कोच होंगे जो गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ एवं सुलतानपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed