फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tragic accident in Lucknow: Soil collapses during basement excavation, burying two workers; rescue operation s

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: बेसमेंट खोदाई में ढही मिट्टी, दो श्रमिक दबे, रेस्क्यू अभियान से एक बचा; एक की मौत

Thu, 30 Apr 2026 09:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 30 Apr 2026 09:05 PM IST
सार

Tragic accident in Lucknow:लखनऊ में बेसमेंट खुदाई के दौरान मिट्टी के ढह जाने से दो श्रमिक दब गए। जिसमें एक की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
Tragic accident in Lucknow: Soil collapses during basement excavation, burying two workers; rescue operation s
मिट्टी ढहने से हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 विभूतिखंड में बृहस्पतिवार दोपहर एनटीपीसी भवन के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग में बेसमेंट की खोदाई के दौरान अचानक मिट्टी ढह गई। इसके नीचे दो मजदूर दब गए। पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ ने किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


बाराबंकी के रामनगर में अमोली कीतरपुर निवासी लक्ष्मी शंकर अवस्थी (36) की इस घटना में जान चली गई। उनके भाई दीनबंधु ने बताया कि लक्ष्मी शंकर मजदूर बाजार से काम पर गए थे। उनके साथ बाराबंकी के तुलसीराम और आठ अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। वे करीब 15 फीट नीचे बेसमेंट की खोदाई कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे अचानक मिट्टी ढहने से लक्ष्मी शंकर और तुलसीराम दब गए। आठ मजदूर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। मौके पर मौजूद ठेकेदार और चार मजदूर भाग निकले। साथी मजदूरों ने उन्हें सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और दमकल को बुलाया।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे चला बचाव कार्य
एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम भी बचाव कार्य में शामिल हुई। दो घंटे की मशक्कत के बाद लक्ष्मी शंकर और तुलसीराम को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी शंकर को मृत घोषित कर दिया। तुलसीराम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
लक्ष्मी शंकर के भाई दीनबंधु ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरण के काम पर लगाया गया था। लक्ष्मी शंकर के परिवार में उनकी पत्नी भाग्यवती और छह माह की बेटी हैं। दीनबंधू ने बताया कि एक घर से पांच हजार रुपये लेकर आया था। इसमें से काफी रुपये खर्च हो गए। किसी से उधार लेकर भाई का अंतिम संस्कार करेंगे। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर अस्पताल का निर्माण चल रहा है। अभी तक बिल्डिंग मालिक या ठेकेदार से संपर्क नहीं हो सका है। शिकायत मिलने पर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed