फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic system will change from smart road yojna in lucknow

स्मार्ट रोड पर बिना सिग्नल लाइट दौड़ेगा ट्रैफिक, 20 चौराहों पर लगेंगे स्क्रीन सेट

Fri, 21 Dec 2018 01:44 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Fri, 21 Dec 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
traffic system will change from smart road yojna in lucknow
स्मार्ट सिटी योजाना के प्रस्तावों की प्रगति को लेकर अधिकारियों ने जानकारी दी - फोटो : amar ujala

स्मार्ट सिटी योजना में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सर्विलांस सिस्टम और स्मार्ट रोड योजना से लखनऊ के यातायात में बड़ा बदलाव आने जा रहा है। इनसे लोगों को शहर के ट्रैफिक की पल-पल की जानकारी मिलेगी। वहीं स्मार्ट रोड को चुनी गई डालीगंज रोड के चौराहे पर ट्रैफिक बिना सिग्नल लाइट के दौड़ेगा।

विज्ञापन


चौराहे पर ट्रैफिक रुकेगा नहीं और गोल घूमते हुए निकल जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे 19 प्रोजेक्टों की प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए नगर आयुक्त व लखनऊ स्मार्ट सिटी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी पत्रकार वार्ता में दी। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि शहर में किस रोड पर जाम है, किस पर ट्रैफिक सामान्य चल रहा है, प्रदूषण का स्तर क्या हैै, कहां सड़क खुदी और किस सड़क से नहीं जाना है, अब यह सब शहरवासी आसानी से जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 20 प्रमुख चौराहों पर स्मार्ट मॉनीटर टीवी लगाए जाएंगे। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सर्विलांस सिटस्म के तहत ये सुविधाएं जल्द मिलने वाली हैं। इसकी शुरुआत शहर के दो चौराहों पर काम चालू कर की जा रही है। डालीगंज रोड पर चौराहे की दोनों ओर 500-500 मीटर स्मार्ट चौराहा व रोड बनाई जा रही है। इसे ऐसे डिजाइन किया जा रहा है कि किसी भी तरफ का ट्रैफिक नहीं रुकेगा। किसी भी ओर का ट्रैफिक आमने-सामने नहीं आएगा। ट्रैफिक सिग्नल लाइट के बिना यातायात चलेगा।

रोड साफ करने को खरीदी जा रही दो हाईटेक मशीन

नगर आयुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना में शहर के छह पार्कों में फ्री वाईफाई जोन बनाए गए हैं। इनमें गांधी सेतु से अम्बेडकर सेतु रिवर फ्रंट, झंडेवाला पार्क अमीनाबाद, बेगम हजरत महल पार्क, कारगिल शहीद पार्क, झंडीवाला पार्क व हुसैनाबाद घंटाघर पार्क हैं।

यहां रोजाना व्यक्ति एक मोबाइल नंबर पर वाईफाई के जरिये 30 मिनट फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकता है। वहीं, दयानिधान पार्क और झंडी पार्क लालबाग में ओपेन जिम बनाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। स्मार्ट सिटी योजना में दो हाईटेक रोड स्वीपिंग मशीन खरीदी जा रही है।

जो मशीनें आ रही हैं, वे ट्रक माउंटेंड नहीं होंगी। ये ऐसे डिजाइन की गई हैं कि इन्हें चलाने को अलग से किसी गाड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये मशीनें कचरे के साथ ईंट-पत्थर, गोबर आदि भी खींच लेंगी। पहले की मशीनों में रोड साइड धूल रह जाती थी, पर अब यह नहीं होगा। इस मशीन के अलावा 20 काम्पैक्टर भी खरीदे जा रहे हैं।

यहां होगी फसाड लाइटिंग
इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम मुख्यालय, चारबाग स्टेशन, लखनऊ विश्वविद्यालय, शहीद स्मारक और पीएमजी कार्यालय पर फसाड लाइटिंग होगी। इसका प्रस्ताव स्मार्ट सिटी बोर्ड पास कर चुका है। जल्द काम शुरू होगा।

नियम तोड़ने वालों को पकड़ेंगे कैमरे

स्मार्ट सिटी योजना में संरक्षित स्मारकों का काम होना है। इसके लिए इंटेक संस्था का चयन हुआ था, मगर संस्कृति विभाग इसे खुद कराना चाहती है। इसे लेकर सहमति बन रही है। इसके कारण अभी काम शुरू हो पाया है। छतर मंजिल संरक्षण, दर्शन बिलास कोठी, रौशनउद्दौला कोठी, कोठी गुलिस्तान-ए-इरम, रिफा-ए-आम क्लब व सिब्तैनाबाद में काम होना है।

नगर आयुक्त ने बताया कि एकीकृत हाईटेक यातायात कंट्रोल सिस्टम (आईटीएमएस) शुरू होने जा रहा है। यह हर वाहन पर नजर रखेगा। तेज गति से वाहन चलाने वालों के अलावा दोपहिया पर तीन सवारी बैठाने और हेलमेट न लगाने पर सख्ती होगी।

इसके अलावा स्टॉप लाइन का उल्लंघन, गलत दिशा में ड्राइविंग करने वाले भी पकड़े जाएंगे। इस सिस्टम के चलते हर चौराहे पर यातायात सिपाहियों को तैनात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और सेंसर ये काम करेंगे। अवध चौराहे और टेढ़ी पुलिया चौराहे पर काम शुरू हो चुका है।

शामिल हो सकते हैं ‘कलर माई सिटी’ योजना’
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के अंडर पास, फ्लाईओवर की दीवारों पर पेंटिंग की जा रही है। इस समय ‘कलर माई सिटी’ योजना का काम शहीद पथ पर चल रहा है। यहां कुंभ की थीम पर काम हुआ है। इस योजना में शहरवासी भी सहयोग कर सकते हैं। वे आर्थिक मदद या आर्टिस्ट को खुद पैसा देकर काम करा सकते हैं।

इसके अलावा खुद नगर निगम की ‘नया लखनऊ’ की थीम पर अपने आर्टिस्ट से पेंटिंग करा सकते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित अन्य हस्तियों के बारे में थीम पर पेंटिंग करा सकते हैं। थीम का चयन नगर निगम की सहमति से ही होगा। जो शहरवासी योजना में शामिल होंगे उनके योगदान भी जिक्र उस पर होगा।

यहां देखें, किस योजना में कितना हुआ काम

किस योजना में कितना हुआ काम
कमांड कंट्रोल सेंटर भवन - 65 प्रतिशत
एसडब्लूएम प्रोजेक्ट - 20 प्रतिशत
मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर - 5 प्रतिशत
आईसीटी फॉर सिटी बस सर्विसेज - 20 प्रतिशत

एलईडी लाइटिंग - 86 प्रतिशत
कैसरबाग चौराहा सौंदर्यीकरण - 25 प्रतिशत
पीएनजी नेटवर्क स्मार्ट सिटी एरिया - 5 प्रतिशत
मोबाइल एप सूट - 90 प्रतिशत
कैसरबाग सामुदायिक सुविधा केंद्र निर्माण - 25 प्रतिशत

इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सर्विलांस सिस्टम - शून्य
स्मार्ट बस शेल्टर - 15 प्रतिशत
डालीगंज मार्ग पुनर्निर्माण - एक प्रतिशत
स्मार्ट मीटिरिंग इलेक्ट्रिसिटी- शून्य
वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट एंड रियूज प्लांट अवंतीबाई व बलरामपुर अस्पताल - 5 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed