{"_id":"6780dfb939a1840f6c058c79","slug":"traffic-starts-on-one-lane-of-khurramnagar-fkyover-in-lucknow-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: खुर्रमनगर फ्लाईओवर की एक लेन पर ट्रैफिक शुरू, इंदिरा नगर की तरफ वाली लेन पर यातायात प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: खुर्रमनगर फ्लाईओवर की एक लेन पर ट्रैफिक शुरू, इंदिरा नगर की तरफ वाली लेन पर यातायात प्रारंभ
Fri, 10 Jan 2025 02:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:25 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के खुर्रमनगर फ्लाईओवर की एक लेन पर यातायात प्रारंभ हो गया है। अभी खुर्रमनगर से इंदिरा नगर की तरफ वाली लेन प्रारंभ हुई है।
विज्ञापन
एक लेन पर प्रारंभ हुआ यातायात।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
खुर्रम नगर फ्लाईओवर की एक लेन पर शुक्रवार सुबह 11:30 बजे ट्रैफिक शुरू हो गया। रक्षा मंत्री और सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि व पूर्व आईएएस दिवाकर त्रिपाठी और लोक निर्माण विभाग नेशनल हाईवे विंग के अधिशासी अभियंता राजकुमार पिठौलिया ने औपचारिक रूप से फ्लाईओवर पर ट्रैफिक का शुभारंभ कराया। उससे पहले फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली संस्था विजय कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष वैश्य ने फ्लाईओवर पर पूजन किया।
विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पिठौलिया ने बताया कि दूसरी लेन पर भी आवागमन 28 जनवरी तक शुरू कर दिया जाएगा । अभी एक लाइन पर यातायात शुरू किया गया है उसे पर सुबह 6 से शाम 6:00 बजे तक ट्रैफिक चलेगा क्योंकि अभी बिजली विभाग ने कनेक्शन नहीं दिया है जबकि उसे एक महीने पहले ही प्रस्ताव दिया जा चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर की लंबाई करीब 2611 मीटर है। इसके एक लेन पर यातायात शुरू हो जाने के बाद अब सीतापुर रोड से रिंग रोड पर मिनी स्टेडियम से इंदिरा नगर सेक्टर 19 चौराहा तक करीब पांच किलोमीटर के दायरे में गाड़ियां बिना रुके सीधे फर्राटा भर सकेंगी। इससे करीब 2 लाख की आबादी को फायदा होगा। फ्लाईओवर का निर्माण 2022 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन