{"_id":"606c860c8ebc3e8d2f3e6ec6","slug":"traffic-on-purvanchal-expressway-will-start-from-may-construction-of-gorakhpur-link-expressway-continues-at-a-rapid-pace","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मई से शुरू हो जाएगा यातायात, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी से जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मई से शुरू हो जाएगा यातायात, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी से जारी
Wed, 07 Apr 2021 02:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:51 PM IST
सार
- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का मुख्य कैरिज वे का निर्माण इस महीने पूरा हो जाएगा
- बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की भौतिक प्रगति करीब 51 प्रतिशत
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ से गाजीपुर तक बनाए जा रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मुख्य कैरिज-वे का निर्माण अप्रैल के अंत तक पूरा हो जाएगा, मई में मुख्य कैरिज-वे को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी 51 प्रतिशत पूरा हो गया है। मंगलवार को लोक भवन में मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में यूपीडा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्य सचिव ने एक्सप्रेस-वे के निर्माण समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
पीएमजी की बैठक में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे, डिफेन्स कॉरीडोर एवं जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गयी। यूपीडा के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य द्रुत गति से चल रहा है। मुख्य कैरिज-वे की एक साइड 28 फरवरी 2022 तक यातायात के लिए चालू हो जाएगी। एक्सप्रेस-वे की दोनों साइड 30 अप्रैल 2022 तक चालू होगी। एक्सप्रेस-वे का निर्माण 30 सितम्बर 2022 तक पूरा हो जाएगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की समीक्षा में यूपीडा के अधिकारियों ने बताया गया कि इस माह के अंत तक मेन कैरिज-वे का निर्माण पूरा हो जाएगा। उसके बाद इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत सभी कार्य पूर्णता की ओर हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। माइल स्टोन एक के पैकेज वन के लक्ष्य 10 प्रतिशत के सापेक्ष 16.13 प्रतिशत तथा पैकेज दो के लक्ष्य 8,60 प्रतिशत के सापेक्ष 16.37 प्रतिशत भौतिक कार्य हो गया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समय सारिणी से भी तेज प्रगति से चल रहा है।
गंगा एक्सप्रेस-वे की समीक्षा में बताया गया कि करीब 26 प्रतिशत (1897 हेक्टेयर) भूमि क्रय की जा चुकी है। शेष भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से चल रही है। बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सीईओ यूपीडा अवनीश अवस्थी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मुख्य कैरिज-वे का निर्माण अप्रैल में पूरा हो जाएगा, मई में मुख्य कैरिज-वे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।