{"_id":"68f14940d90802749505766b","slug":"traffic-jam-hinders-access-to-the-emergency-of-balrampur-hospital-lucknow-news-c-13-knp1050-1431034-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंचने में जाम का रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंचने में जाम का रोड़ा
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल के पास बृहस्पतिवार दोपहर लगा जाम।
लखनऊ। कैसरबाग निवासी मो. इरफान बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे बेटी राफिया को लेकर बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी जा रहे थे। सीएमओ कार्यालय से अस्पताल के मुख्य गेट के बीच उनकी कार जाम में फंस गई। दो मिनट की दूरी तय करने में करीब 20 मिनट लग गए।
इरफान जैसे कई तीमारदारों व मरीजों को बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंचने में जाम झेलना पड़ा। एंबुलेंस भी रेंगकर गुजरी। हालांकि, पुलिस दिनभर यातायात को संभालने में जुटी रही। क्रिश्चियन कॉलेज, गोलागंज रोड की ओर जाने वाले भी जाम से परेशान हुए।
रोडवेज बस के गुजरने और सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहन जाम की समस्या बढ़ाते रहे। कई लोगों ने चार पहिया वाहन अस्पताल की ढाल पर खड़े कर दिए थे। उधर, डफरिन अस्पताल जाने वाली सड़क पर भी वाहनों का दबाव रहा। यातायात और वजीरगंज पुलिस जाम खुलवाने के लिए डटी रही। बलरामपुर अस्पताल के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी जाम से निपटते रहे। करीब एक घंटे तक अस्पताल के गेट पर जाम के हालात बने रहे।