{"_id":"404411df2af2d3803d580faf9fed7559","slug":"traffic-diversions-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकलने से पहले देखें आज के ये डायवर्जंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकलने से पहले देखें आज के ये डायवर्जंस
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 07 Sep 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलमनगर रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शनिवार से शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से क्रॉसिंग बंद करके पिलर की खुदाई का काम शुरू होगा। यातायात एसपी सभाराज के मुताबिक पुल निर्माण के दौरान वाहनों का डायवर्जन किया गया है। यह व्यवस्था पुल का निर्माण होने तक लागू रहेगी।
यह होगी व्यवस्था
- बुद्धेश्वर चौराहे से आलमनगर रेलवे क्रॉसिंग होते हुए राजाजीपुरम की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात पूर्वी खेड़ा या बुद्धेश्वर चौराहा होते हुए राजाजीपुरम जाएगा।
विज्ञापन
- राजाजीपुरम से आलमनगर रेलवे क्रॉसिंग होते हुए सभी प्रकार का यातायात बुद्धेश्वर चौराहे की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात ए-ब्लॉक राजाजीपुरम, पूर्वी खेड़ा, कैंपवेल रोड, बालागंज, दुबग्गा होते हुए जा सकेगा।
विज्ञापन
- बाजार खाला, एवरेडी की ओर से आलमनगर रेलवे क्रॉसिंग होते हुए बुद्धेश्वर चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग पार कर आलमबाग, बाराबिरवा होकर निकलेंगे।
- आलमनगर रेलवे क्रॉसिंग के आसपास स्थानीय लोगों के वाहन कार्य स्थल से पहले गलियों से सूर्यनगर, आदर्श विद्यामंदिर, आकाश विहार, सोनापुरम से होते हुए जाएंगे।
ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगवाएं
आलमनगर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद जलालपुर क्रॉसिंग लोगों के विकल्प है। लेकिन इस क्रॉसिंग से निकल पाना आसान नहीं है। इस रेलवे लाइन पर हर घंटे एक या दो ट्रेनें गुजरती हैं।
लगभग 15 मिनट तक एक ट्रेन के लिए क्रॉसिंग बंद होती है। इससे यहां भीषण जाम लगता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आलमनगर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से यहां वाहनों का दबाव बढ़ेगा।
इससे यहां जाम की समस्या और भी विकट हो जाएगी। लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के लिए यहां ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाने और वैकल्पिक मार्ग बनवाने की मांग की है।