{"_id":"aab91adf5b8f9dd2d7933ef48f2cb351","slug":"traffic-diversion-on-diwali-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर भीड़ बढ़ने पर होगा ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर भीड़ बढ़ने पर होगा ट्रैफिक डायवर्जन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 21 Oct 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस व दिवाली की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ती देख शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
बाजारों समेत 17 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रहेगी और चौक क्षेत्र में भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।
एएसपी ट्रैफिक ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि त्यौहारों के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है।
चौक, सआदतगंज, अमीनाबाद, भूतनाथ, चिनहट, नरही, लाटूश रोड, बंगला बाजार, कैसरबाग, वजीरगंज, ठाकुरगंज, तालकटोरा, यहियागंज, नक्खास, महानगर, गाजीपुर, नाका, आलमबाग, सरोजनीनगर, बाजार खाला, हजरतगंज, हसनगंज, तेलीबाग, कैंट, पीजीआई क्षेत्र की बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी।
इन जगहों पर 24 टीएसआई, 2 हेडकांस्टेबल, 80 ट्रैफिक कांस्टेबल व 54 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सीओ व ट्रैफिक इंस्पेक्टर व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
हैदरगंज/सआदतगंज की ओर से आने वाले टैंपो व थ्री-व्हीलर नक्खास तिराहे से नादान महल रोड होकर यहियागंज रकाबगंज पुल होकर अमीनाबाद नहीं जा सकेंगे। यह यातायात नक्खास तिराहे से कमला नेहरू क्रास से मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेगा।
विज्ञापन