फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic diversion on Christmas in Lucknow.

Merry Christmas: क्रिसमस पर शहर में आज बदला रहेगा यातायात, ऐसी रहेगी डायवर्जन व्यवस्था

Wed, 25 Dec 2024 10:17 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Dec 2024 10:17 AM IST
सार

क्रिसमस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में हजरतगंज और उसके आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। जानें, किन रास्तों से जाएं: 

विज्ञापन
Traffic diversion on Christmas in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

क्रिसमस के अवसर पर बुधवार को हजरतगंज और उसके आसपास यातायात बदला रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को डायवर्जन प्लान व दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


यूं रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
1. परिवर्तन चौक चौराहे से सामान्य यातायात मेफेयर, अल्का तिराहा होते हुए हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह अशोक लाट कैसरबाग या केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील, सिकंदरबाग, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर जा सकेगा।

2. केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से हिन्दी संस्थान की ओर ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। यह स्टेट बैंक तिराहा, चिरैयाझील, सहारागंज, सिकंदरबाग या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर जा सकेगा।
विज्ञापन


3. हिन्दी संस्थान से सामान्य यातायात मेफेयर की ओर नहीं जा सकेगा। चिरैयाझील होकर वाहन चालक जा सकेंगे।

4. मेफेयर तिराहे से सामान्य यातायात अल्का तिराहे की ओर नहीं आ सकेगा। यह लालबाग चौराहा या वाल्मीकि तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा होकर गंतव्य को जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


5. अल्का तिराहे से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इंडिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। मेफेयर तिराहा या वाल्मीकि तिराहा होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

6. बैंक ऑफ इंडिया तिराहा व लीला टॉकीज तिराहे से सामान्य यातायात अल्का तिराहा या कैथेड्रिल स्कूल की तरफ नहीं जा सकेगा। यह नवल किशोर रोड व लॉरेंस टेरेंस कालोनी होकर जा सकेगा।

7. डनलप तिराहे से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इंडिया या अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह सप्रू मार्ग या सहारागंज होकर जा सकेगा।

8. हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा, मेफेयर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। ये यातायात सिकंदरबाग या कैपिटल तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

9. मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा व बैंक ऑफ इंडिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहा के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed