{"_id":"6298728f9c6af47a3f787c5e","slug":"traffic-diversion-on-3-june-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ground Breaking Ceremony: कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ground Breaking Ceremony: कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगा डायवर्जन
Thu, 02 Jun 2022 01:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:49 PM IST
सार
शुक्रवार को लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। जिसके लिए यातायात में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि डायवर्जन व्यवस्था को लागू किया गया है। इस दौरान किसी को ट्रैफिक से जुड़ी समस्या होती है तो ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 6389304242 व 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारी वाहन इधर से नहीं जा सकेंगे
- कानपुर की तरफ से एयरपोर्ट की तरफ।
- बुद्धेश्वर चौराहे से बाराबिरवा चौराहे की ओर।
- रायबरेली रोड की तरफ से पीजीआई की तरफ।
- सुल्तानपुर रोड से गोसाईगंज कस्बा तिराहे की ओर।
- अयोध्या रोड से शहीद पथ की तरफ।
- अयोध्या/बाराबंकी से कमता व शहीदपथ की ओर।
- बाराबंकी कुर्सी रोड तिराहे से शहर की तरफ।
- सीतापुर रोड से शहर की ओर।
- हरदोई रोड दुबग्गा पेट्रोल पंप तिराहा की तरफ।
इधर से जा सकेंगे
- मोहनलालगंज से कटीबगिया और मोहान व बुद्धेशवर चौराहे की तरफ।
- जुनाबगंज-कटी बगिया से गोसाईंगंज हैदरगंढ़ की ओर।
- बाराबंकी के राम सनेहीघाट से हैदरगंढ व मोहनलालगंज की तरफ।
- 5-10वीं वाहिनी पीएसी कुर्सी रोड से इटौंजा की ओर।
- इंटौजा या देवा रोड से 10वीं वाहिनी पीएसी तिराहा से राम सनेही घाट की तरफ।
- इटौंजा कुर्सी रोड से बाराबंकी की ओर।
- दुबग्गा मोहान रोड से बाराबंकी की तरफ।
- बुद्धेश्वर मोहान रोड से भिठौली तिराहा से इटौंजा की तरफ।
छोटे वाहन इधर से नहीं जा सकेंगे
- डिगडिगा चौराहे से नए ओवर ब्रिज की तरफ।
- लोहिया अस्पताल तिराहे से आईजीपी की ओर।
- पिकअप ओवर ब्रिज की तरफ से आईजीपी की तरफ।
- कठौता झील चौराहे से आईजीपी की तरफ।
- विजयीपुर अंडरपास से आईजीपी की तरफ।
- समिट बिल्डिंग तिराहा से डिकैथलान तिराहा की ओर।
- बैंक ऑफ इंडिया तिराहा से आईजीपी की तरफ।
- सिनेपोलिस अंडरपास से शहीदपथ की ओर।
- न्यू हाईकोर्ट से आईजीपी की तरफ।
- कमता-शहीद पथ तिराहे से विराज टॉवर से विजयीपुर की ओर।
- पॉलीटेक्निक चौराहा से लोहिया पथ होकर हजरतगंज की तरफ।
- अमौसी एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले वाहन एयरपोर्ट तिराहे से नहीं जा सकेंगे।
- वीवीआईपी के आवागमन के दौरान वीवीआईपी मार्ग पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
इधर से जा सकेंगे
- पिकअप तिराहा से पॉलीटेक्निक चौराहा की तरफ जा सकेंगे।
- लोहिया अस्पताल जाने के लिए पिकअप ढाल से उतरकर गेट नंबर-1 से होकर।
- पिकअप ब्रिज से पॉलीटेक्निक की तरफ।
- कठौता झील से चिनहट तिराहा या हनीमैन चौराहा।
- विजयीपुर अंडरपास से कमता तिराहा होकर जा सकेंगे।
- समिट बिल्डिंग की तरफ आने वाले वाहन पुलिस एन्क्लेव की तरफ।
- बैंक ऑफ इंडिया की तरफ आने वाले वाहन गोमतीनगर रेलवे स्टेशन की तरफ।
- पुलिस एन्क्लेव तिराहा की तरफ।
- सुषमा अस्पताल से पॉलीटेक्निक चौराहा की ओर।
- पॉलीटेक्निक चौराहे से कठौता होकर।
- हजरतगंज की तरफ आने वाले भूतनाथ व निशातगंज होकर।
- पेपर मिल कॉलोनी से बालू अड्डा तिराहा होकर।
- अमौसी एयरपोर्ट जाने वाले वाहन कॉमर्शियल मोड़ एयरपोर्ट जा सकेंगे।