{"_id":"64631131e65ed632a8070e56","slug":"traffic-diversion-in-lucknow-because-of-ipl-match-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में आईपीएल मैच : दोपहर तीन बजे से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, जारी किए गए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में आईपीएल मैच : दोपहर तीन बजे से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, जारी किए गए दिशा-निर्देश
Tue, 16 May 2023 10:48 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 May 2023 10:48 AM IST
सार
लखनऊ में मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले आईपीएल मैच को लेकर दोपहर तीन बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इकाना स्टेडियम में लखनऊ व मुंबई के बीच आईपीएल मैच खेला जाएगा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इकाना स्टेडियम में मंगलवार शाम को आईपीएल का मैच है, इसलिए इकाना के असपास के मार्गों व शहीद पथ पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस संबंध में यातायात पुलिस ने सोमवार को दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
कमता की तरफ से आने वाले वाहन :
- कमता चौराहे से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन अहिमामऊ रैंप से न उतरकर शहीद पथ पर सीधे जाएंगे। अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर कैंट / पीएचक्यू / गोमतीनगर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित होंगे। ये वाहन शहीद पथ पर सीधे जाकर मेदांता हॉस्पिटल से यू-टर्न लेकर जाएंगे। अहिमामऊ रैंप से उतरकर सिर्फ बायीं ओर जाने अनुमति होगी। अहिमामऊ रैंप से उतरकर बायीं ओर जाने वाले वाहनों को पलासियों के लिए भी यू-टर्न नहीं लेना है। मैच देखने के लिए वाहन बायीं ओर टर्न लेकर एचसीएल तिराहा जाकर वहां से स्टेडियम जा सकेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आरटीई से बचने के लिए निजी संस्थानों की शर्मनाक हरकत, गरीब बच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल 'बंद' किया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में मिशन 80 पूरा करने के लिए अगस्त से जुटेंगे मोदी, शाह और नड्डा, हर महीने आएंगे पीएम
सुल्तानपुर से आने वाले वाहन :
- सुल्तानपुर की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ चौराहे पर न जाकर अमूल तिराहे से ही डायवर्ट होकर लुलु मॉल के पास से शहीद पथ पर चढ़ सकेंगे।
- सुल्तानपुर रोड से पीएचक्यू की तरफ जाने वाले वाहन एचसीएल तिराहे से पलासियो अंडरपास से पीएचक्यू नहीं जा सकेंगे। ये वाहन अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी तरफ टर्न लेकर जाएंगे।
- सुल्तानपुर से स्टेडियम जाने वाले वाहन एचसीएल तिराहे से दायीं ओर मुड़कर जा सकेंगे।
ये होंगे एकल मार्ग:
- मलेशेमऊ चौराहे के पास स्थित अंडरपास इकाना स्टेडियम और सिग्नेचर बिल्डिंग से पलासियो मॉल की तरफ जाने वाला अंडरपास वन वे रहेगा।
- पीएचक्यू व जी-20 की तरफ के वाहन अहिमामऊ सर्विस रोड पर नहीं आ सकेंगे। ये मार्ग वनवे रहेगा।
- जी -20 तिराहा से स्टेडियम को जाने के लिए पीएचक्यू की तरफ न जाकर गोमतीनगर की तरफ जाकर यू-टर्न पिंक बूथ की तरफ से अन्दर जा सकेंगे।
- मैच समाप्ति के बाद समस्त वाहन अहिमामऊ व पलासियो अंडरपास से होकर जा सकेंगे। ये केवल जाने के लिए होगा।
नो पार्किंग जोन:
- वाटर टैंक तिराहे से पलासियो मॉल की सड़क नो पार्किंग जोन होगी।
-इकाना स्टेडियम व पलासियो मॉल के सामने कोई पार्किंग जोन नहीं होगा।
- अहिमामऊ चौराहे पर जी-20 तिराहा एवं पीएचक्यू की सर्विस लेन नो पार्किंग जोन होगी।
- इकाना के सामने का रैंप पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा।
इसका भी रखें ध्यान :
- सभी दर्शक अपने टिकट में अंकित पार्किंग का क्यूआर कोड स्कैन कर लें, जिससे पार्किंग व रूट की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
- स्टेडियम में पास लगे वाहन ही प्रवेश पायेंगे।
- वाहन पास की पार्किंग पूर्व निर्धारित पार्किंग स्थल पर की जाएंगी, जो पास में अंकित होगा व रंग के हिसाब से मैप में अंकित है।
- सुरक्षाकर्मी जो विशिष्ट एवं अति विशिष्ट दर्शकों के साथ आएंगे, उन्हें अन्दर जाने की अनुमति नहीं होगी।