फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion in hazratganj on christmas.

क्रिसमस-डे पर कल से दो दिन हजरतगंज नो व्हीकल जोन, ऐसा रहेगा ट्रैफिक डॉयवर्जन

Sun, 24 Dec 2017 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Dec 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
traffic diversion in hazratganj on christmas.

लखनऊ के हजरतगंज के कैथेड्रल चर्च में क्रिसमस-डे समारोह को लेकर सोमवार व मंगलवार को दोपहर तीन बजे से ट्रैफिक डायवर्जन के साथ नो-व्हीकल जोन रहेगा। एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम ने बताया कि वाहनों की आवाजाही के साथ पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन


एंबुलेंस-फायरब्रिगेड को छूट
एएसपी ट्रैफिक ने बताया कि कार्यक्रम में किसी की चिकित्सीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर एंबुलेंस, फायरब्रिगेड, शव वाहन, स्कूली वाहन को छूट दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल नंबर 0522-2483800 पर संपर्क करना होगा।
विज्ञापन


इधर न जाएं
- मेफेयर तिराहे से अल्का तिराहा/बैंक ऑफ  इंडिया तिराहे से मजार चौराहे के सभी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
- परिवर्तन चौक/सुभाष चौराहे से सामान्य यातायात अल्का तिराहा-मेफेयर होते हुए हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा।
- केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से सामान्य यातायात हिंदी संस्थान की ओर नहीं जा सकेगा।
- हिंदी संस्थान से सामान्य यातायात मेफेयर की तरफ नहीं जा सकेगा।
- मेफेयर तिराहे से सामान्य यातायात अल्का तिराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
- अल्का तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया तिराहे की ओर सामान्य यातायात बंद रहेगा।
- बैंक ऑफ इंडिया तिराहा/लीला टाकीज से अल्का या कैथेड्रल स्कूल की ओर यातायात नहीं जा सकेगा।
- डनलप तिराहा से यातायात बैंक ऑफ  इंडिया/अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा।
- हजरतगंज चौराहे से अल्का मेफेयर की तरफ सामान्य यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।

इधर से जाएं

traffic diversion in hazratganj on christmas.

- परिवर्तन चौक/सुभाष चौराहा से कैसरबाग अशोक लाट या चिरैया झील के रास्ते सिकंदरबाग होकर।

- केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से चिरैया झील होकर।

- हिंदी संस्थान से चिरैया झील होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- मेफेयर तिराहा से लालबाग/वाल्मीकि मार्ग या हिंदी संस्थान होकर।

- अल्का तिराहा से हजरतगंज या मेफेयर तिराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- बैंक ऑफ इंडिया तिराहा/लीला टाकीज तिराहा से नवल किशोर रोड/लॉरेंस टेरेंस कॉलोनी होकर।

- डनलप तिराहा से सप्रू मार्ग या सहारागंज के सामने से गंतव्य को जा सकेंगे।
- हजरतगंज चौराहे से सिकंदरबाग या कैपिटल तिराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

रखें ध्यान, यहां है पार्किंग
कार्यक्रम में आने वाले वाहन सेंट फ्रांसिस स्कूल के अंदर व बाहर सड़क के किनारे एक पंक्ति में खड़े किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed