फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion due to bada mangal

बड़े मंगल और शब-ए-बरात के चलते शहर में कल होगा जबरदस्त डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ लें खबर

Tue, 01 May 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 May 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
traffic diversion due to bada mangal
डेमो पिक

ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ने और अन्य आयोजनों के चलते सोमवार रात 12 बजे से शहर की यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया जाएगा जो मंगलवार देर रात तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक यातायात रविशंकर निम ने बताया कि एक मई से 26 जून तक नौ मंगलवार को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

इधर से जाएं 

  • सीतापुर रोड की तरफ से आने वाला भारी वाहन/रोडवेज/सिटी बस मड़ियांव ओवरब्रिज से पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे से पक्का पुल, शाहमीना या इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से टेढ़ी पुलिया, विकासनगर मोड़, रहीमनगर, वायरलेस चौराहा महानगर, बादशाहनगर से संकल्प वाटिका, सिकंदर बाग होकर गंतव्य को जा सकेंगे। 
  • कैसरबाग/हजरतगंज की तरफ से भारी वाहन/रोडवेज/सिटी बस सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्का पुल से दाहिने डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज, पुरनिया रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के नीचे से मड़ियांव या चिरैयाझील से संकल्प वाटिका, निशातगंज के रास्ते महानगर होते हुए जा सकेंगे।
  • कुर्सी रोड से आने वाला यातायात हीवेट पॉलीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहे से वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, बादशाहनगर के रास्ते निशातगंज, सिकंदर बाग चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
  • आईटी चौराहा से बड़े वाहन फैजाबाद रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, महानगर के वायरलेस चौराहा, हीवेट पॉलीटेक्निक से विष्णुपुरी के रास्ते गंतव्य को जा सकेंगे। 
  • सहारा टावर (नगर निगम जोन-3 कार्यालय) तिराहा से सामान्य यातायात दाहिने 50 मीटर आगे तिराहा से बाएं सहारा टावर के पीछे से साईं मंदिर तिराहा से दाहिने निरालानगर ओवरब्रिज होते हुए जा सकेगा। 
  • आईटी/निरालानगर की तरफ सेे व्यवसायिक वाहन ऑटो, विक्रम, चार पहिया एवं दोपहिया वाहन निरालानगर तिराहा से बाएं चौराहा नंबर-आठ से डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से अलकापुरी, पुरनिया होते हुए जाएंगे।
  • महानगर के छन्नीलाल चौराहा से सामान्य यातायात वायरलेस चौराहा/सेंट्रल बैंक के सामने से होकर जा सकेगा।
  • सांई मंदिर अलीगंज तिराहा से बाएं प्रगति बाजार के पीछे से सहारा टॉवर होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
  • अलकापुरी तिराहे से सामान्य यातायात अलकापुरी ओवरब्रिज से चौराहा नंबर-8 होकर जाएगा।
  • सुशीला देवी स्मृतिका के रास्ते प्रयागपुर हाउस तिराहे से सामान्य यातायात हनुमान सेतु मंदिर तिराहा से बाएं सुभाष चौराहा या न्यू हैदराबाद, निशातगंज होकर जा सकेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर से न जाएं 

  • सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज/सिटी बस पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग व डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से कपूरथला व आईटी चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
  • कैसरबाग/हजरतगंज से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज/सिटी बस आदि सुभाष चौराहे से आईटी व कपूरथला की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
  • कुर्सी रोड से आने वाला यातायात विष्णुपुरी कॉलोनी व हीवेट पॉलीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा से नीरा नर्सिंगहोम की तरफ नहीं जा सकेगा। 
  • आईटी चौराहा से बड़े वाहन विवेकानंद पॉलीक्लीनिक निराला नगर से विवेकानंद ओवरब्रिज से कपूरथला होते हुए अलीगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
  • सहारा टावर (नगर निगम जोन-3 कार्यालय) तिराहा से सामान्य यातायात अलीगंज के रास्ते कपूरथला चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। 
  • आईटी/निरालानगर से व्यवसायिक वाहन ऑटो, विक्रम, चार पहिया एवं दोपहिया वाहन निरालानगर तिराहे से कपूरथला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
  • महानगर के छन्नीलाल चौराहा से सामान्य यातायात कपूरथला की तरफ नहीं जा सकेगा। 
  • सांई मंदिर अलीगंज तिराहा से कोई भी यातायात कपूरथला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। 
  • अलकापुरी तिराहे से सामान्य कपूरथला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। 
  • सुशीला देवी स्मृतिका से सामान्य यातायात प्रयागपुर हाउस तिराहे के रास्ते हनुमान सेतु बंधा तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। 
विज्ञापन

एंबुलेंस-स्कूली वाहन को छूट 

आवागमन मार्ग पर सामान्य यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के अतिरिक्त किसी व्यक्ति की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन व स्कूली वाहन को यातायात पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा। इसके लिए यातायात नियंत्रण नंबर- 0522 2483800 पर संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed