फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion because of asthi kalash yatra.

अटल की अस्थि कलश यात्रा पर बदला रहेगा यातायात, जानें- किधर से जाएं, किधर से न जाएं

Thu, 23 Aug 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Aug 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
traffic diversion because of asthi kalash yatra.
- फोटो : amar ujala

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा को लेकर बृहस्पतिवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक रविशंकर निम ने बताया कि अस्थि कलश बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अमौसी एयरपोर्ट से विधानसभा मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय लाया जाएगा। वहां से झूलेलाल पार्क घाट पर अस्थि विसर्जन को लेकर विभिन्न मार्गों पर यातायात बंद रहेगा।

विज्ञापन


इधर न जाएं
- अस्थि कलश के बाराबिरवा चौराहा पार करने तक कानपुर रोड से आने वाला सामान्य यातायात शहीद पथ अमौसी मोड़ से आगे नहीं जा सकेगा।
- अस्थि कलश के टेढ़ी पुलिया बस अड्डा तिराहा पार होने तक बाराबिरवा से सामान्य यातायात आलमबाग की तरफ नहीं जा सकेगा।
- अस्थि कलश के आलमबाग बस अड्डा पार करने तक नाका चौराहा/बांसमंडी चौराहा से यातायात चारबाग की ओर नहीं आ सकेगा।
- अस्थि कलश के बांसमंडी चौराहा पहुंचने तक हीवेट रोड एवं कैंट रोड से सामान्य यातायात चारबाग स्टेशन रोड पर प्रतिबंधित रहेगा।

इधर से जाएं
- अस्थि कलश के बाराबिरवा चौराहा पार करने तक कानपुर रोड से आने वाला सामान्य यातायात शहीद पथ होकर जाएगा।
- अस्थि कलश के टेढ़ी पुलिया बस अड्डा तिराहा पार होने तक बाराबिरवा से यातायात वीआईपी रोड/पारा थाना रोड होकर जाएगा।
- अस्थि कलश के आलमबाग बस अड्डा पार करने तक नाका चौराहा/बांसमंडी चौराहा से गुरु गोविंद सिंह मार्ग, राणा प्रताप चौराहा होकर जा सकेंगे।
- अस्थि कलश के मवैया तिराहा पहुंचने पर चारबाग स्टेशन से बांसमंडी की तरफ जाने वाला यातायात रविंद्रालय केके सी होकर जाएगा।

यहां खड़े करें वाहन
- अशोक मार्ग व महात्मा गांधी मार्ग से भाजपा कार्यालय में अस्थि कलश के दर्शनार्थी अपना वाहन हजरतगंज स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में खड़ा कर हजरतगंज चौराहा से दर्शनार्थ बने पैदल मार्ग से भाजपा कार्यालय आ सकेंगे।
विज्ञापन

- अशोक मार्ग व महात्मा गांधी मार्ग से आने वाले लोग अपने वाहन को झलकारी बाई अस्पताल के सामने पार्क करेंगे और पैदल चलकर भाजपा कार्यालय जा सकेंगे।
- सुल्तानपुर रोड, कैंट क्षेत्र, चारबाग की तरफ से आने वाले दर्शनार्थी अपने वाहन रायल होटल चौराहा से सिसेंडी तिराहा तक सड़क के किनारे दोनों तरफ  पार्क कर रायल होटल चौराहा से भाजपा कार्यालय तक पैदल आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमीनाबाद/चौक क्षेत्र से आने वाले दर्शनार्थी लालबाग चौराहा स्थिति दयानिधान अंडर ग्राउंड पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क कर पैदल दारुलशफा मार्ग होकर आ सकेंगे।

भाजपा कार्यालय के सामने यातायात व्यवस्था

इधर न जाएं
- रॉयल होटल चौराहा से हजरतगंज चौराहे तक सामान्य यातायात पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
- हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल की तरफ  सिटी बस/स्कूली बस इत्यादि बडे़ वाहन एवं छोटे भार वाहनों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
- नावेल्टी (लालबाग) चौराहा से कैपिटल तिराहा की तरफ सामान्य यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ दर्शनार्थी के वाहन लालबाग चौराहा से जनपथ तक जा सकेंगे।
- रायबरेली रोड/सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन कटाई पुल, लालबत्ती, बंदरिया बाग से डीएसओ, हजरतगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- कैसरबाग बस स्टेशन से रोडवेज बसें कैंट रोड से बर्लिंगटन चौराहा के रास्ते चारबाग की तरफ नहीं जा सकेंगी।
- कैसरबाग बस स्टेशन से फैजाबाद रोड की तरफ  रोडवेज बसों का आवागमन नेशनल कॉलेज रोड/लोहिया पथ रोड पर प्रतिबंधित रहेगा।
- चारबाग/आलमबाग बस स्टेशन से फैजाबाद रोड/सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड की तरफ रोडवेज बसों का वीआईपी रोड/लोहिया पथ पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इधर से जाएं -
- रॉयल होटल चौराहा से सिसेंडी तिराहा/ सुपर मार्केट चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- हजरतगंज चौराहे से बडे़ एवं छोटे भार वाहन डीएसओ, सिसेंडी तिराहा होकर रॉयल होटल जा सकेंगे।
- नावेल्टी चौराहा से सामान्य यातायात सुपर मार्केट चौराहा/वाल्मीकि तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- फैजाबाद रोड से निशातगंज होकर हजरतगंज की ओर आने वाले बडे़/कॉमर्शियल वाहन संकल्प वाटिका से बाएं बैकुंठधाम, पीएनटी, गांधी सेतु, गोल्फ  क्लब, बंदरिया बाग, कटाई पुल होकर जा सकेंगे।
- रायबरेली रोड/सुल्तानपुर रोड से आने वाले बडे़ वाहन तथा छोटे वाहन गोल्फ क्लब, गांधी सेतु होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- कैसरबाग बस स्टेशन से रोडवेज बसें शाहमीना, पक्का पुल, घंटाघर, कोनेश्वर, दुबग्गा बुद्धेश्वर होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
- कैसरबाग बस स्टेशन से रोडवेज बसें डालीगंज पुल, पक्का पुल, मडियांव, रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
- चारबाग/आलमबाग बस स्टेशन से फैजाबाद रोड/सुल्तानपुररोड/रायबरेली रोड की तरफ रोडवेज बसों का आवागमन आलमबाग, जेल हाउस, बंगला बाजार चौराहा, तेलीबाग चौराहा, शहीद पथ होकर अनुमन्य होगा।

भाजपा कार्यालय से अस्थि कलश यात्रा शुरू होने पर डायवर्जन :
इधर न जाएं
- सुपर मार्केट चौराहे से सामान्य यातायात लालबाग चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा।
- नूर मंजिल तिराहा से सामान्य यातायात लालबाग चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।
- मेफेयर तिराहा से सामान्य यातायात लालबाग चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा।
- फैमिली कोर्ट की तरफ से सामान्य यातायात प्रेस क्लब या जैमिनी होटल तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा।
- कैसरबाग अशोक लाट चौराहे से सामान्य यातायात परिवर्तन चौक की तरफ नहीं जा सकेगा।
- स्वास्थ्य भवन चौराहा से सामान्य यातायात परिवर्तन चौक चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।
- क्लार्क अवध तिराहा से सामान्य यातायात सुभाष चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।
- हनुमान सेतु से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा/परिवर्तन चौक की तरफ नहीं जा सकेगा।

इधर से जाएं
- सुपर मार्केट चौराहा से सामान्य यातायात रॉयल होटल चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- नूर मंजिल तिराहा से सामान्य यातायात रॉयल होटल या कैसरबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- मेफेयर तिराहा से सामान्य यातायात हजरतगंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- निशात हॉस्पिटल से सामान्य यातायात क्वीटंन रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- फैमिली कोर्ट की तरफ से सामान्य यातायात बारादरी होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- कैसरबाग अशोक लाट चौराहे से सामान्य यातायात कैसरबाग बस अड्डा चौराहा होकर अपने गंतव्य को जायेगा।
- स्वास्थ्य भवन चौराहा से सामान्य यातायात सीडीआरआई तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- क्लर्क अवध तिराहे से सामान्य यातायात मोतीमहल चिरैयाझील (नेशनल कॉलेज) होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- हनुमान सेतु से आने वाला यातायात सुशीला स्मृति वाटिका, संकल्प वाटिका होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

झूलेलाल पार्क गोमतीतट पर अस्थि कलश विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था :

इधर न जाएं
- डालीगंज पुल चौराहा से इक्का तांगा स्टैंड के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैंड से नदवा बंधा मोड़ के मध्यआवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- सुभाष चौराहा एवं आईटी के मध्य बडे़ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- कपूरथला एवं निरालानगर मोड़ से आईटी की तरफ कोई भी बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे।
- कैसरबाग बस अड्डा से फैजाबाद की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें सीडीआरआई से सुभाष चौराहा/परिवर्तन चौक या चिरैयाझील की तरफ नहीं जा सकेंगी।
- पॉलिटेक्निक चौराहा से कोई भी रोडवेज बसें समतामूलक चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगी।

इधर से जाएं
- डालीगंज पुल चौराहा से पक्का पुल, डालीगंज रेलवे क्रासिंग होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैंड से डालीगंज पुल चौराहा या आईटी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- सुभाष चौराहा से बडे़ व भारी वाहन क्लार्क अवध, चिरैयाझील, सिकंदरबाग या डालीगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- यातायात का दबाव बढ़ने पर आईटी से सुभाष चौराहे की तरफ आने वाला सामान्य यातायात आरबीएल रोड तिराहा से बाएं न्यू हैदराबाद कॉलोनी, बंधा रोड, सुशीला देवी स्मृतिका होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- कपूरथला एवं निरालानगर मोड़ से भारी वाहन छन्नी लाल चौराहा महानगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- कैसरबाग बस अड्डा से फैजाबाद की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें डालीगंज पुल, पक्का पुल, डालीगंज रेलवे क्रासिंग, मड़ियांव, रिग रोड, होते हुए पॉलीटेक्निक चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगी।
- पॉलिटेक्निक चौराहा से रोडवेज बसें रिंग रोड होकर गंतव्य को जाएंगी।

एंबुलेंस-स्कूली वाहन को छूट
प्रतिबंधित मार्ग एवं विधानसभा मार्ग पर किसी व्यक्ति की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फ ायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन आदि को छूट होगी। ट्रैफि क कंट्रोल नंबर - 0522 2483800, 9454405155 पर संपर्क किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed