फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic changes on Independence day in Lucknow.

Independence Day: घर से निकलते वक्त ध्यान दें, आज बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

Mon, 15 Aug 2022 12:11 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर , अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर , अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Aug 2022 12:11 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ विधानसभा के सामने कार्यक्रम के चलते सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। जानें, किधर से जाएं और किधर से न जाएं

विज्ञापन
Traffic changes on Independence day in Lucknow.

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को शहर में डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर के मुताबिक, शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके चलते सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। डीसीपी के मुताबिक, डायवर्जन के दौरान ट्रैफिक से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंम्बर 6389304141, 6389304242, 9454405155 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इधर से नहीं जा सकेंगे
- विधान भवन पर झण्डारोहण के समय विधानसभा मार्ग पर बापू भवन व हजरतगंज (अटल चौक) चौराहा की तरफ वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
- चारबाग की तरफ से आने वाहन केकेसी तिराहे से हुसैनगंज, रॉयल होटल विधानसभा मार्ग की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- चारबाग से स्टेशन रोड गुरुगोविन्द सिंह मार्ग (राणा प्रताप) चौराहे से आने वाले छोटे वाहन हुसैनगंज चौराहे से रॉयल होटल विधानसभा मार्ग की तरफ नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

- महानगर, निशातगंज/पीएनटी की तरफ से आने वाले वाहन संकल्प वाटिका से हजरतगंज चौराहा नहीं जा सकेंगे।
-महानगर की तरफ से आने वाले वाहन सिकन्दरबाग से हजरतगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- सुभाष चौराहा से हजरतगंज चौराहा, विधानसभा मार्ग की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ सकेगा।
- कैसरबाग, वीआईपी रोड/सुल्तानपुर रोड़ से की तरफ से आने वाले सामान्य यातायात गोल्फ क्लब चौराहा बंदरियाबाग चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- गोमतीनगर, 1090 चौराहे से आने वाला सामान्य यातायात गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, पार्क रोड से होते हुए हजरतगंज चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।

इधर से जा सकेंगे
- लोको चौराहा, कैण्ट या हुसैनगंज चौराहे से कैसरबाग की तरफ से जा सकेंगे(
- कैसरबाग/सदर कैण्ट की तरफ से जा सकेंगे(
-बैकुण्ठधाम, पीएनटी, गाँधीसेतु, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, लालबत्ती, कैण्ट की तरफ से जा सकेंगे।
-सहारागंज, चिरैयाझील या 1090 चौराहा की तरफ से जा सकेंगे।
-कैसरबाग या केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा से सिकन्दरबाग से संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज, 1090 चौराहा होकर जा सकेंगे।
-गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा या लालबत्ती चौराहा कैंट होकर जा सकेंगे।
-लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जा सकेंगे।

यातायात के दौरान पार्किंग का प्लान
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानसभा के सामने होने वाले कार्यक्रम के दौरान डायवर्जन व्यवस्था के साथ पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। अटल चौराहे के पास प्रतिभाग करने वाले लोगों के लिए हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग तथा झंडी पार्क नगर निगम कार्यालय के सामने की भूमिगत पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं बापू चौराहे की तरफ प्रोग्राम में प्रतिभाग करने के लिए पार्किंग रतन स्क्वॉयर की पार्किंग प्रयोग की जाएगी। पुलिस कर्मियों के लिए बापू चौराहे की तरफ विधानसभा के गेट नंबर सात के सामने राजभवन की पार्किंग प्रयोग की जाएगी व अटल चौराहे की तरफ जनपथ मार्केट की पार्किंग प्रयोग की जाएगी। इस कार्यक्रम में कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहन क्योंकि सबसे पहले आएंगे। इसलिए वे मोती महल लॉन जो चिरैया झील के पास है, क्लार्क अवध होटल के पीछे जाएंगे। वहीं वाहन पार्क करने के बाद वहां से शटल सर्विस से अटल चौराहा पर आएंगे। जाते समय शटल सर्विस का प्रयोग करेंगे। उनके लिए शटल सर्विस की व्यवस्था मोती महल लॉन में रहेगी इसके अलावा वे केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मेट्रो स्टेशन से भी कार्यक्रम स्थल तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपील- विधानसभा के सामने 15 अगस्त की सुबह होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले व्यक्ति अथवा कर्मचारी मेट्रो ट्रेन का प्रयोग करते हैं तो उन्हें काफी सहूलियत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed