फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic came to a halt; alternative routes had to be used.

Lucknow News: आवागमन रुका, वैकल्पिक रास्तों का लेना पड़ा सहारा

Tue, 23 Jun 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Traffic came to a halt; alternative routes had to be used.
आईटी से अलीगंज जाने वाली सड़क पर भी रेंगती रहीं गाड़ियां
विज्ञापन



पुरनिया चौराहे के पास अलीगंज पोस्ट ऑफिस मार्ग पर हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके के दो प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया। इसके चलते स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को घटनास्थल तक आने-जाने के लिए सीतापुर रोड की ओर से वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा। आईटी चौराहे से अलीगंज जाने वाले मार्ग पर भी भारी ट्राफिक लोड के चलते गाड़ियां रेंगती नजर आईं।



घटना के बाद पुलिस ने पुरनिया चौराहा और आठ नंबर चौराहे की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग करते हुए मोर्चा संभाला और आवाजाही रोक दी। इससे आसपास स्थित लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी लंबा रास्ता तय करना पड़ा।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी आदर्श तिवारी ने बताया कि वह घटना के समय निरालानगर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलने पर वह तुरंत निकले, लेकिन दोनों मुख्य मार्ग बंद होने के कारण उन्हें दूसरे रास्ते से जाना पड़ा। जब वहां पहुंचे तो दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, छात्र असद खान ने बताया कि वह पास की एक लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल की ओर बढ़े, लेकिन रास्ता बंद मिलने पर उन्हें भी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ा।



रात आठ बजे के बाद खुला रास्ता

स्थिति नियंत्रित और भीड़ कम होने के बाद रास्ता खोल दिया गया। रात 8:10 के बाद पैदल और बाइक वालों के लिए रास्ता खोल दिया गया।




बिजली कटने से परेशान हुए लोग-
अग्निकांड के बाद सुरक्षा कारणों से आसपास की विद्युत आपूर्ति भी बंद कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक था। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। कई लोग घरों से बाहर निकलकर घटना स्थल के आसपास खड़े रहे, जबकि बड़ी संख्या में लोग राहत की उम्मीद में छतों पर समय बिताते नजर आए।




घटना के बाद पूरे क्षेत्र में देर तक अफरा-तफरी और जिज्ञासा का माहौल बना रहा। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed