फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic block

Lucknow News: ट्रैफिक ब्लॉक से थमी ट्रेनों की रफ्तार

Tue, 24 Oct 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 24 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
traffic block
रायबरेली। उन्नाव जिले के बीघापुर में ट्रैफिक ब्लॉक जिले जाने से सोमवार सुबह कई ट्रेनों की रफ्तार को ब्रेक लग गया। रायबरेली से कानपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन लालगंज स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही। रघुराज सिंह स्टेशन पर मालगाड़ी और बीघापुर में ऊंचाहार एक्सप्रेस को रोका गया। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

रायबरेली से सोमवार सुबह कानपुर स्पेशल ट्रेन तय समय पर रवाना हुई। करीब 20 मिनट की देरी से सुबह 5.40 बजे लालगंज स्टेशन पर पहुंची ट्रेन को वहां एक घंटे तक खड़ी रही। इससे ट्रेन के यात्रियों काे परेशानी हुई। रूट के अगले स्टेशन रघुराज सिंह पर एक मालगाड़ी को रोका गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस उन्नाव के बीघापुर स्टेशन पर आधे घंटे और तकिया स्टेशन पर 20 मिनट खड़ी रही। यह ट्रेन लालगंज स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि बीघापुर में ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौचंदी के इंतजार में रोकी गंगा गोमती ट्रेन
रायबरेली। नौचंदी एक्सप्रेस के इंतजार में गंगा गोमती एक्सप्रेस को ऊंचाहार स्टेशन पर सोमवार को सुबह 20 मिनट रोका गया। गंगा गोमती एक्सप्रेस प्रयागराज से लखनऊ और नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर से प्रयागराज जा रही थी। गंगा गोमती ऊंचाहार स्टेशन पर सुबह 7.31 बजे पहुंची। इसी बीच लक्ष्मणपुर स्टेशन से नौचंदी एक्सप्रेस रवाना हो गई, जिससे गंगा गोमती को रोकना पड़ा। नौचंदी ट्रेन के ऊंचाहार पहुंचने पर गंगा गोमती ट्रेन 7.55 बजे रवाना की गई। (संवाद)

ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान रहे यात्री
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार को भी चार ट्रेनें विलंब से रायबरेली स्टेशन पर पहुंचीं। भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन-पौन घंटे विलंब से आईं। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस और प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस आधा घंटा की देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed