फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   trading company did fraud of 50 rupees lakh with investors.

ट्रेडिंग कंपनी ने निवेशकों के 50 लाख हड़पे, पुलिस अफसरों का इस्तेमाल कर जीता था लोगों का भरोसा

Fri, 10 Jan 2020 05:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Jan 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
trading company did fraud of 50 rupees lakh with investors.
- फोटो : amar ujala

विभूतिखंड में विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के नाम से ऑफिस खोलकर निवेश के नाम पर 46 लोगों से 50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि बाराबंकी निवासी ओम प्रकाश ने कंपनी के अध्यक्ष विश्वजीत विश्वास और निदेशक मिट्ठू उर्फ शंकर गायन समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि ओमप्रकाश बाराबंकी के रामसनेहीघाट स्थित चौरी आलादातपुर गांव का है और खेती करता है। उसके परिचित मोहम्मदपुर गांव के अनुराग पांडेय, कुंवरपुर के जितेंद्र गुप्ता और रामनगर देवली के दिलीप वर्मा ने लखनऊ की विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के बारे में बताया था। तीनों का कहना था कि वह कंपनी में ही काम करते हैं और हर महीने 50-50 हजार रुपये कमा लेते हैं। तीनों ने कंपनी के प्लान के बारे में ओमप्रकाश को जानकारी दी। जितेंद्र ने ओमप्रकाश के निवेश की रकम की जिम्मेदारी ली। ओमप्रकाश ने 2017 में कंपनी को 6.25 लाख रुपया दिया था। इसके अलावा उसने परिचित सुनील कुमार, ज्योत्सना कुमारी, आलोक कुमार से भी निवेश कराया।
विज्ञापन


ज्यादा मुनाफे में उसने कई अन्य लोगों से भी रुपया लगवाया। धीरे-धीरे उसकी टीम के 45 लोगों ने करीब 50 लाख रुपये विश्वास ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर दिए। कुछ महीनों के बाद रुपये मिलना बंद हो गए। बीते छह महीने से किसी भी निवेशक को रुपया नहीं मिला। ओमप्रकाश व अन्य निवेशक कंपनी के ऑफिस गए, जहां विनय श्रीवास्तव, धीरज बहादुर यादव व अन्य कर्मचारी मिले जिन्होंने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज होने और बैंक खाते सीज होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि खातों पर से प्रतिबंध हटते ही भुगतान शुरू हो जाएगा। रकम न मिलने पर विभूतिखंड थाना जाकर पीड़ितों ने गुहार लगाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि कंपनी के अध्यक्ष विश्वजीत विश्वास, निदेशक मिट्ठू उर्फ शंकर गायन, धीरज श्रीवास्तव, संदीप, धीरज बहादुर यादव, जितेंद्र गुप्ता, दिलीप वर्मा, राजू और अनुराग पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ितों का कहना है कि कंपनी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से निवेश के नाम पर हजारों लोगों से रुपया ऐंठा है।

हर महीने 5.5 प्रतिशत ब्याज और हर साल 20 प्रतिशत बोनस का दिया झांसा

ओमप्रकाश ने बताया कि अनुराग, दिलीप और जितेंद्र ने उन्हें कंपनी की आकर्षक योजनाओं के बारे में बताया। उनका कहना था कि निवेश किए गए 5.10 लाख रुपये पर हर महीने 5.5 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा जबकि हर साल 20 प्रतिशत बोनस के रूप में मिलेगा। उससे एक लाख रुपये के निवेश पर हर महीने चार हजार रुपया और बोनस के रूप में 16 हजार रुपया देने की बात कही गई। निवेशकों के आधार कार्ड, पैनकार्ड समेत अन्य दस्तावेज लेकर कंपनी और बैंक में खाते खुलवाए गए।

इनकी रकम डकारी
योगेंद्र प्रताप सिंह, ज्योत्सना कुमारी, सरोज कुमारी, रामतीरथ, सुनीता देवी, सुषमा, जितेंद्र जायसवाल, धनीराम, रामकैलाश, अनिल राजपूत, सावित्री देवी, श्यामालाल, कुंज बिहारी, आदित्य कुमार, रामलखन, चंदन कुमार सिंह, अमर सिंह, सुनील कुमार, संजय कुमार, बलराम, रुचि राजपूत, रवि राजपूत, सपना वर्मा, सर्वेश कुमार, राजकला, कृष्णादेवी, रामसुंदर, शिवसरन, राकेश कुमार, जगदीश, लालबहादुर, शांति देवी, पवन कुमार, सुशील कुमार, रामू, रामशंकर, विद्यादेवी और गांधी कुमार।

रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस-प्रशासन के अफसरों को बुलवाते थे

ओमप्रकाश ने बताया कि निवेशकों को भरोसा दिलाने के लिए कंपनी के संचालक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करते थे। बाराबंकी के एक मैरिज लॉन में हुए भव्य कार्यक्रम में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को बुलवाया गया था। अधिकारियों से सभी निवेशकों को हेलमेट बंटवाए गए थे। इसके अलावा कंपनी संचालकों ने बाराबंकी के जमुरिया नाले पर कंपनी का एक बड़ा मार्ट खुला होने की भी जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed