फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traders upset with the routes of Transport Corporation buses

Lucknow News: परिवहन निगम की बसों के रूट से व्यापारी परेशान

Sun, 02 Mar 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Traders upset with the routes of Transport Corporation buses

विज्ञापन

लखनऊ। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे कैंट रोड के व्यापारियों ने शनिवार दोपहर बैठक की। बताया कि कुछ माह पूर्व शुभम सिनेमा के पास हुए हादसे में एक युवक की जान जा चुकी है। लेकिन, परिवहन विभाग बसों का रूट नहीं बदल रहा है।



उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले हुई बैठक में व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को बताया कि दिनभर इस रोड पर परिवहन निगम की बसें निकलती हैं। पहले ही कैंट रोड पर यातायात का दबाव अधिक है, जिससे जाम की समस्या रहती है। व्यापारियों ने अफसरों से मिलकर रोडवेज बसों का रूट बदलवाने, ओडियन व शुभम सिनेमा के बाहर स्थायी रूप से यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन


इस रोड पर कई नामी स्कूल होने से भी छात्रों को दिक्कतें होती हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, एक प्रतिनिधिमंडल डीसीपी यातायात व अन्य अफसरों से मिलेगा, ताकि समस्या दूर हो सके। इस मौके पर नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, मनीष अवस्थी, विजय साहू, श्याम लाल गुप्ता, अमित वैश्य, मोहम्मद अजहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed