फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traders congratulated mayor by feeding him laddus After Lucknow got third place in cleanliness survey

UP: स्वच्छता सर्वेक्षण में लखनऊ को देशभर में मिला तीसरा स्थान, व्यापारियों ने महापौर को लड्डू खिलाकर दी बधाई

Fri, 18 Jul 2025 09:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 09:21 PM IST
सार

स्वच्छता सर्वेक्षण में लखनऊ को देशभर में तीसरा स्थान मिलने पर व्यापारियों ने महापौर को लड्डू खिलाकर बधाई दी। सभी संगठनों से इस स्थान को और ऊपर ले जाने के लिए हर प्रकार से सहयोग की अपील की। 

विज्ञापन
traders congratulated mayor by feeding him laddus After Lucknow got third place in cleanliness survey
व्यापारियों ने महापौर को लड्डू खिलाकर दी बधाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में राजधानी लखनऊ को देशभर में तीसरा स्थान मिला। इस पर शहर के व्यापारियों ने खुशी जाहिर की। शुक्रवार की शाम व्यापारियों ने महापौर सुषमा खर्कवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और लड्डू खिलाकर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। 

विज्ञापन


इस मौके पर उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज, प्रभु जालान, श्याम कृषनानी, पुनीत लाल चंदानी, दीपक लोगानी, घनश्याम दास मौजूद रहे।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में महापौर सुषमा खर्कवाल और पूर्व नगर आयुक्त को लखनऊ के ग्रीन व क्लीन होने का पुरस्कार मिला। यह लखनऊ वासियों के लिए खुशी और गर्व की बात है। इस सम्मान से पूरे देश में लखनऊ का मान सम्मान बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने लखनऊ के सभी व्यापारिक संगठनों से अपील की है कि सभी लोग मिलकर इस सम्मान को अगले सर्वेक्षण तक दो सीढ़ी और ऊपर ले जाएं। अपने शहर को पहला पुरस्कार दिलाएं। ताकि, लखनऊ वासी यह कह सकें कि मुस्कुराइए आप और हम लखनऊ में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed