{"_id":"61596bf28ebc3edadf3043af","slug":"tractor-trolley-loaded-with-wood-became-uncontrollable-broke-the-boundary-wall-and-entered-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली हुई बेकाबू, चारदीवारी तोड़ घर में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली हुई बेकाबू, चारदीवारी तोड़ घर में घुसी
Sun, 03 Oct 2021 03:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 03 Oct 2021 03:56 PM IST
सार
गनीमत रही कि हादसे से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भदोखर थाना क्षेत्र के जगदीपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर की ढाल पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर चार दिवारी तोड़ते हुए एक घर/ दुकान के दरवाजे जाकर पलट गई। गनीमत रही कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
रायबरेली की तरफ से लकड़ी लाद कर आ रही तेज रफ्तार टैक्टर ट्राली एक दुकान के सामने जाकर पलट गई। गनीमत रही कोई घायल नही हुआ। इस दौरान बाउंड्री टूट गयी। एसओ यशवंत यादव ने बताया कि ट्रैक्टर सदर कोतवाली के अहियारायपुर के रहने वाले विजय कुमार का बताया जा रहा है। हादसे में कोई घायल नही हुआ है
विज्ञापन