फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tractor and bolero accident in bahraich

बारातियों से भरी बोलेरो व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, दो की मौत

Fri, 30 Nov 2018 10:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Nov 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
tractor and bolero accident in bahraich
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व बोलेरो

बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली में मटेरा के निकट शुक्रवार देर रात आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र के मटेही गांव निवासी गनेश प्रसाद के पुत्र हरिकेश का विवाह रिसिया थाना अंतर्गत गोदनी बसाही गांव से तय हुआ था। शुक्रवार को बारात पहुंचनी थी। देर शाम को बाराती बोलेरो व अन्य वाहन से रिसिया के लिए रवाना हुए। बारातियों से भरी बोलेरो जब शुक्रवार रात 8:40 बजे के आसपास रिसिया थाना अंतर्गत मटेरा के निकट पहुंची।
विज्ञापन


तभी रिसिया की ओर से मिहींपुरवा जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें छोटेलाल (65) पुत्र भीखमराज मटेही की पहचान हुई है। लेकिन दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बोलेरो में सवार बाराती सूरज (26) निवासी करमोहना, रोशनलाल (21) निवासी पुरैना मोतीपुर, प्रवीण कुमार (23), मुन्ना (12) निवासी मटेही, एमपी सिंह (38) सिक्खनपुरवा मटेही समेत 10 लोग घायल हुए हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास गांव के लोग एकत्रित हुए। 


सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस को आने में देरी देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। घायलों में मुन्ना, प्रवीण, रोशनलाल और सूरज की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि तेज रफ्तार और कोहरे के चलते दुर्घटना हुई है। एक अन्य मृतक के पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed