फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tourists will be able to visit Chandigarh, Shimla, Manali

Lucknow News: चंडीगढ़, शिमला, मनाली की सैर कर सकेंगे पर्यटक

Tue, 20 May 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to visit Chandigarh, Shimla, Manali
लखनऊ। आईआरसीटीसी 23 मई से पर्यटकों को चंडीगढ़, शिमला, मनाली की सैर कराएगा। गर्मी की छुट्टियों में पर्यटक पहाड़ की सैर आसानी से कर सकेंगे। इसका पैकेज सोमवार को पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय में किया गया।
विज्ञापन


भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों की डिमांड पर लखनऊ से चंडीगढ़ का हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। अभी तक चंडीगढ़ की उड़ान निरस्त थी, जिसके चलते पैकेज की तारीख आगे बढ़ाई गई है। यह पैकेज सात रात व आठ दिन का है।
विज्ञापन


इसमें चंडीगढ़, शिमला और मनाली की सैर कराई जाएगी। पैकेज 23 से 30 मई तक चलेगा। इस दौरान लखनऊ से चंडीगढ़ आने और जाने की व्यवस्था फ्लाइट से तथा खानपान व ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में रहेगी। पर्यटकों को सुकना झील, रॉक गार्डन, रोज गार्डन कुफरी, माल रोड, पंडोह बांध, हनोगी माता मंदिर, पिंजौर गार्डन, हडिम्बा देवी मंदिर, अटल सुरंग की सैर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति व्यक्ति अकेले ठहरने पर पैकेज की कीमत 68,800 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 49,950 रुपये व तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 46,900 रुपये पैकेज की दर है। बुकिंग पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय, वेबसाइट irctctourism.com या 8287930902 मोबाइल नंबर पर कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed