{"_id":"5b28cd6e4f1c1bf86e8b8bde","slug":"tourism-department-has-started-the-preparations-for-kumbh-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019 : हेलीकॉप्टर से देख सकेंगे संगम का नजारा, ये सुविधाएं भी होंगी खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019 : हेलीकॉप्टर से देख सकेंगे संगम का नजारा, ये सुविधाएं भी होंगी खास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 19 Jun 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयर्टन विभाग ने अगले वर्ष प्रयाग में लगने वाले कुंभ-2019 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके मद्देनजर पर्यटक हेलीकॉप्टर से गंगा, संगम और कुंभ के विहंगम दृश्यों का नजारा ले सकेंगे।
‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को ध्यान में रखते हुए यहां पर्यटकों को सभी प्रदेशों की लोक कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। कुंभ-2019 की तैयारियों में मद्देनजर प्रयाग में हेलीपैड का निर्माण कराया रहा है।
निजी कंपनियों के हेलीकॉप्टर से श्रद्धालु और पर्यटक सामान्य किराए में कुंभ का हवाई सफर करेंगे। साथ ही इलाहाबाद किले की दीवार और प्रमुख स्थलों पर लेजर शो दिखाने के लिए विभाग थीम तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
यहां आने वाले विदेशी मेहमानों को कुंभ का भ्रमण कराने, धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व समझाने के लिए टूरिस्ट वॉक का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने गाइडों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है।

बनेंगे 5000 स्विस कॉटेज
इन पर रहेगा फोकस
- अतुल्य भारत अभियान के तहत नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
- पर्यटन विभाग की ओर से ‘काफी टेबल बुक’ प्रकाशित की जाएगी। इसके जरिए कुंभ का भ्रमण आसान होगा।
- मेला क्षेत्र में शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए फूड कोर्ट स्थापित किए जाएंगे।
5000 स्विस कॉटेज बनेंगे
पर्यटन निगम की ओर से पीपीपी मोड पर पांच हजार स्विस कॉटेज की टेंट सिटी बसाई जाएगी। यहां पर्यटकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विभाग ने पैकेज टूर की योजना भी तैयार की है।