फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tour package for visit on different places in Uttar Pradesh.

UP News: टूर पैकेज बनाकर लोगों को कराएं धार्मिक स्थलों का भ्रमण

Sat, 25 Mar 2023 05:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Mar 2023 05:59 PM IST
सार

यूपी के मुख्य सचिव ने टूर पैकेज बनाकर लोगों को भ्रमण कराने व महत्वपूर्ण स्थलों को प्रमोट करवाने के निर्देश दिए है। 
 

विज्ञापन
Tour package for visit on different places in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि धार्मिक स्थलों या हेरिटेज साइट को जोड़कर एक टूर पैकेज तैयार करें और लोगों को भ्रमण कराएं। उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना भी तैयार करने के निर्देश दिए। वे पर्यटन व संस्कृति विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने लोगों से धार्मिक स्थलों से संबंधित ब्लॉग लिखवाने और सोशल मीडिया पर व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए। उन्होंने हेरिटेज साइट को पीपीपी मोड पर डेस्टिनेशन होटल, रिजॉर्ट्स, म्यूजियम, फूडकोर्ट के रूप में विकसित करने और पर्यटन से जुड़े ब्लॉगर्स और रील्स आदि पर आधारित प्रतियोगिताएं कराने के सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने व पर्यटन पर आधारित एक मासिक ई-बुलेटिन तैयार कराने को कहा। कहा, अच्छा काम करने वाले डीएम को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में बुंदेलखंड व नैमिषारण्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम व प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed