फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tough rules for new private btc colleges in up

यूपी: अब बीटीसी कॉलेज खोलना मुश्किल

Fri, 06 Dec 2013 12:10 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Fri, 06 Dec 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
tough rules for new private btc colleges in up

प्रदेश में निजी बीटीसी कॉलेज खोलना अब आसान नहीं होगा। कॉलेज प्रबंधन को पहले मानक पूरे करने होंगे और इसके बाद संबद्धता के लिए आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


इसके बाद भी निजी बीटीसी कॉलेजों को संबद्धता प्रमाण तब दिया जाएगा कि जब वे सभी मानक पूरे होने का प्रमाण पत्र देंगे।

बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य समिति की संस्तुति पर 67 कॉलेजों को संबद्धता प्रमाण पत्र जारी करने से पहले अनिवार्य रूप से शपथ पत्र ले लिया जाए।

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2009 से हाईकोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता लेने वाले संस्थाओं को संबद्धता देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेश में मौजूदा समय 524 निजी कॉलेज चल रहे हैं। राज्य समिति ने 67 और कॉलेजों को संबद्धता देने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री ने कॉलेजों को शर्तों के आधार पर संबद्धता देने की अनुमति दी है।

राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि संबद्धता प्रमाण पत्र जारी करने से पहले कॉलेजों से शपथ पत्र लिया जाएगा कि वे सभी मानक पूरे कर चुके हैं।

इसके बाद शासन व निदेशालय स्तर के अधिकारियों को मौके पर भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में यदि कोई कमी मिली तो संबंधित कॉलेजों की संबद्धता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके निर्देश के आधार पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से कॉलेज प्रबंधन से शपथ लेने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed