फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tough fight to get ticket in up assembly election in sp

सपा में टिकट की मारामारी शुरू, जानिए कौन कर रहा है तय?

Sat, 08 Aug 2015 07:45 PM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
 tough fight to get ticket in up assembly election in sp

विधानसभा चुनाव में अभी काफी अरसा बाकी है लेकिन चुनाव में टिकट के लिए अभी से मारामारी शुरु हो गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जिन सीटों पर हार गई थी, उन पर भी टिकट के लिए पार्टी में होड़ मची है। ऐसी 169 सीटों के लिए 1493 आवेदन मिले हैं। यानी हर सीट पर औसतन नौ दावेदार हैं।

विज्ञापन


हर आवेदक से पांच हजार रुपये फीस ली गई है। उम्मीदवारी के लिए कई वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ ही निगमों के चेयरमैन, पूर्व विधायक और प्रदेश व जिला स्तरीय नेता लाइन में हैं।
विज्ञापन


सपा विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियों में जुट गई है। सबसे पहले उन 169 सीटों पर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है जिन पर पिछले चुनाव में सपा प्रत्याशी हार गए थे। इन सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए 23 जुलाई से दावेदारों के साक्षात्कार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के प्रदेश सचिव और एमएलसी एसआरएस यादव का कहना है कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया हारी हुई सीटों को जीतने की रणनीति के तहत शुरू की गई है। हर दिन औसतन 125 दावेदारों से बातचीत की जा रही है।

जानिए कौन तय कर रहा है सपा में टिकट

 tough fight to get ticket in up assembly election in sp

सपा मुख्यालय में प्रत्याशियों के चयन एवं साक्षात्कार का काम छह सदस्यीय चयन समिति कर रही है। इसमें मंत्री कैलाश यादव, शाहिद मंजूर, राज्यमंत्री एवं प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप, राज्यमंत्री कमाल अख्तर, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम तथा प्रदेश सचिव एसआरएस यादव शामिल हैं।

शुक्रवार को मेरठ मंडल के दावेदारों को बुलाया गया था। मेरठ मंडल के मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ जिलों से टिकट के करीब 150 दावेदार सुबह सपा कार्यालय पहुंच गए थे।

बागपत सीट से कई स्थानीय नेताओं के साथ रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर के पूर्व चेयरमैन कुलदीप उज्ज्वल, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष और मेरठ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और श्रम विभाग के सलाहकार मो. अब्बास ने टिकट मांगा है।

प्रत्याशियों से पूछा क्या है उनकी जीत का गणित?

 tough fight to get ticket in up assembly election in sp

हथकरघा निगम के चेयरमैन रफीक अंसारी और कारागार विभाग के सलाहकार मो. अय्यूब ने मेरठ शहर से टिकट के लिए दावेदारी की।अंसारी पिछले चुनाव में इस सीट पर मामूली वोटों से पराजित हुए थे।

टिकट की दावेदारी करने वालों में बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, मेरठ महानगर के पूर्व अध्यक्ष हाजी इसरार सैफी, युवा नेता कपिलराज शर्मा भी शामिल थे।

चयन समिति केसदस्यों ने टिकट के दावेदारों से उनके क्षेत्रों का जातीय समीकरण, जीत का गणित और चुनाव लड़ने के लिए संसाधनों के बारे में पूछा। यह भी जाना कि पिछले चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की हार की वजह क्या थी?

दावेदारों से उनकी चुनावी तैयारियों, बूथ कमेटियों के गठन और पार्टी संगठन में सक्रियता के बारे में भी पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed