फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   totaram speak after arrested

गिरफ्तारी के बाद तोताराम ने दिया बेशर्म बयान, जानिए क्या कहा?

Thu, 31 Dec 2015 01:05 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
totaram speak after arrested

‘मैं कहां गिरफ्तार हुआ हूं, मैं तो यहां घूमने आया हूं।’ गिरफ्तारी के बाद थाना कोतवाली में ये बेबाक टिप्पणी थी पैकफेड चेयरमैन तोताराम यादव की। गिरफ्तारी और रिहाई के तीन घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद उनकी टिप्पणी सही भी साबित हुई और चिकित्सीय आधार पर उन्हें थाने से जमानत मिल गई।

विज्ञापन


सुदिति ग्लोबल एकेडमी के कार्यक्रम के दौरान जो सपा कार्यकर्ता उनके इर्द गिर्द नजर आ रहे थे, वह गिरफ्तार होते ही किनारा कर गए। थाने में भी कोई उनका हालचाल जानने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


सभी को लग रहा था कि यह सब कुछ पार्टी हाईकमान के इशारे पर हो रहा है। जिस तरह से गिरफ्तारी हुई ये कयास अनायास भी नहीं थे। तीन माह पहले जिला पंचायत चुनाव में रायपुर गांव के बूथ पर कब्जे का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल के मंच से गिरफ्तार हुए थे तोताराम

totaram speak after arrested

इसके बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हाईकोर्ट भी गए। कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। तोताराम खुले आम जिले में घूम रहे थे, सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे, लेकिन पुलिस उन पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।

बुधवार को गिरफ्तारी हुई भी तो ऐसे मौके पर जब वह कुछ देर पहले प्रदेश सरकार में कद्दावर मंत्री शिवपाल यादव और सांसद तेजप्रताप सिंह यादव के साथ मंच पर मौजूद थे।

शिवपाल यादव और तेजप्रताप सिंह यादव जाते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोतवाली लाया गया। यहां उन्होंने मीडिया से कहा भी कि वह गिरफ्तार नहीं हुए है, बल्कि यहां सिर्फ घूमने आए है। अब चर्चा शुरू हो गई कि ये सब कुछ तो पहले से ही तय था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed