फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top ten criminals will remain under CCTV for 24 hours.

UP News: अब 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे जेल में बंद टॉप-10 माफिया व अपराधी

Fri, 10 Mar 2023 06:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Mar 2023 06:35 PM IST
सार

चित्रकूट और बरेली जेल की घटना के बाद डीजी जेल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद जेल में बंद टॉप 10 अपराधी 24 घंटे कैमरे की नजर में रहेंगे।

विज्ञापन
Top ten criminals will remain under CCTV for 24 hours.
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चित्रकूट और बरेली जेल की घटना के बाद डीजी जेल आनंद कुमार ने मातहतों को उच्च सुरक्षा बैरकों में निरुद्ध सभी टॉप टेन, संगठित अपराधियों, माफिया की लाइव फीड कारागार मुख्यालय पर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ऐसे सभी बंदी सीसीटीवी की निगरानी में हैं और उनकी लाइव फीड मुख्यालय पर उपलब्ध हो रही है, इस आशय का प्रमाण पत्र तीन दिन में मुख्यालय को उपलब्ध कराना होगा। निर्देशों में कहा गया है कि पूरी छानबीन और जांच के बाद बंदियों की मुलाकात कराई जाए ताकि कोई व्यक्ति फर्जी नाम-पते से बंदियों से मिल न सके।
विज्ञापन


चित्रकूट व बरेली जेल में कुख्यात बंदियों की मुलाकात में अनियमितता बरते जाने के मामले सामने आने के बाद डीजी जेल ने ऐसे बंदियों की निगरानी की समीक्षा के बाद शुक्रवार को सभी जेल अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देर्शों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed