{"_id":"61029b897ca77d22d729e697","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-today-29-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP:आम जनता को राहत, नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, मायावती की मांग- सुप्रीम कोर्ट करे पेगासस मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP:आम जनता को राहत, नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, मायावती की मांग- सुप्रीम कोर्ट करे पेगासस मामले की जांच
Thu, 29 Jul 2021 05:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Jul 2021 05:44 PM IST
सार
यूपी में इस वर्ष बिजली की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। इस फैसले ने आम जनता को राहत दी है। वहीं, पेगासस मामले पर मायावती ने सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग की है। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
top 5 news Up
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग ने गुरुवार को बिजली दरें बढ़ाने से इनकार कर दिया है। इस फैसले से प्रदेश की जनता को बड़ी राहत मिली है। बताया जा रहा है कि कोरोना की मार और यूपी चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि पेगासस जासूसी कांड पर सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले और अपनी निगरानी में जांच करवाए। यहां पढ़ें, आज की सभी बड़ी खबरें
विज्ञापन
राहत: इस साल भी यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जारी किया टैरिफ ऑर्डर
उत्तर प्रदेश में इस बार भी बिजली दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने गुरुवार को टैरिफ ऑर्डर जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव और कोरोना से पैदा हुए हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि यह लगातार दूसरे साल है जब दरों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पेगासस जासूसी कांड: मायावती ने सुप्रीम कोर्ट से किया अनुरोध- स्वतः संज्ञान लेकर अपनी निगरानी में कराएं जांच
पेगासस जासूसी कांड की खबर जब से सामने आई है सभी विपक्षी दल केंद्र से इस मामले में जांच कराने की मांग कर रहे हैं। यही नहीं संसद का अब तक का मानसून सत्र भी इसी के चलते हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। अब पेगासस जासूसी कांड की जांच की मांग लेकर मायावती सामने आईं हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में संज्ञान लेने और अपनी निगरानी में जांच कराने का अनुरोध किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सियासी हलचल: यूपी चुनाव के लिए 46 दलों ने मिलाया हाथ, प्रदेश की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 46 राजनीतिक दलों ने मिलकर राजनैतिक विकल्प महासंघ का गठन किया। प्रेस वार्ता में महासंघ के नेताओं ने अपने मुद्दे बताते हुए प्रदेश की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया। पढ़ें पूरी खबर
अमेठी में आशियाना: कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के घर की बेटे जोहर ईरानी ने रखी आधार शिला, तस्वीरें
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के मकान की आधारशिला गुरुवार को समारोह पूर्वक अमेठी में रखी गई। मकान के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान स्मृति के पुत्र जोहर ईरानी रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में अमेठी संसदीय क्षेत्र से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनावी जीत हासिल करने पर स्मृति ईरानी ने लोगों से जिला मुख्यालय में अपना मकान बनाकर निवास करने व लोगों की समस्या निस्तारित करने का वादा किया था। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: उमा भारती ने ओवैसी को दी चेतावनी, कहा- संभल के रहना ये यूपी है यहां तहजीब से बात होती है
अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ओवैसी जी यहां संभल कर रहना ये यूपी है। यहां तहजीब से बात की जाती है। वो लखनऊ में मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं। पढ़ें पूरी खबर