फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for today 20 July.

Top News of UP: जासूसी कांड पर घमासान, मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस को घेरा, पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक

Tue, 20 Jul 2021 05:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jul 2021 05:39 PM IST
सार

पेगासस जासूसी कांड पर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। राजनेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस की जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मायावती ने ट्वीट कर बयान जारी किया है।

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for today 20 July.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेगासस जासूसी कांड पर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। राजनेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस की और कहा कि विपक्ष देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस पार्टी स्तरहीन राजनीति पर उतर आई है। उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जासूसी कांड पर कहा कि यह लोगों की निजता का हनन है। मायावती ने मामले में स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक है। मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन


पेगासस जासूसी कांड: सीएम योगी बोले- तथ्यहीन व झूठे आरोप लगाकर देश को बदनाम कर रहा विपक्ष
देश की संसद में पेगासस जासूसी कांड पर मचे हंगामे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जासूसी कांड के बहाने संसद की चर्चा को आगे नहीं बढ़ाने दे रहा है और झूठे व तथ्यहीन आरोप लगाकर देश को बदनाम कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


Kalyan Singh Health News: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, आने वाले दो दिन अहम
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत अस्थिर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक उनके स्वास्थ्य की पल-पल निगरानी कर रही है। उनके स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाले दो दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना। पढ़ें पूरी खबर            
विज्ञापन
विज्ञापन


जासूसी कांड: अखिलेश बोले- ये एक लोकतांत्रिक अपराध है, मायावती ने कहा- स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच करवाई जाए
पेगासस जासूसी कांड पर संसद में हंगामा जारी है। इसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश ने इसे लोकतांत्रिक अपराध बताया तो मायावती ने कहा कि यह अति गंभीर व खतरनाक मामला है। पढ़ें पूरी खबर 

69 हजार शिक्षक भर्ती: आरक्षण घोटाले का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने सीएम आवास के बाहर किया प्रदर्शन
69 हजार शिक्षक भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। जहां पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें बसों में भरकर धरनास्थल पर भेज दिया। अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर 


लखनऊ के 45 अस्पतालों पर छापा, ज्यादातर के पास लाइसेंस ही नहीं, फ्रिज में दवाओं की जगह बीयर की बोतलें
राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में बिना मानक के चल रहे 45 अस्पतालों पर जिला प्रशासन की छह टीमों ने रविवार को छापा मारा। ज्यादातर अस्पतालों के पास लाइसेंस ही नहीं मिला। किसी के पास तो वह एक्सपायरी था। ज्यादातर जगह तो डॉक्टर ही नहीं मिले। एक अस्पताल में तो बीएससी पास संचालक ही मरीज का इलाज कर रहे थे। नर्सिंग व ओटी टेक्नीशियन का काम छात्रों के जिम्मे मिला। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed