फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for 4 October.

Top news of UP: यूपी सरकार ने किसानों के लिए मुआवजे का किया एलान, होगी जांच, मनरेगा महिला कर्मियों को छह माह का मातृत्व अवकाश

Mon, 04 Oct 2021 05:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Oct 2021 05:54 PM IST
सार

यूपी सरकार ने लखीमपुर खीरी की घटना में मृतक किसानों के परिजनों व घायलों को मुआवजा देकर उनका गुस्सा कम करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for 4 October.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार ने लखीमपुर खीरी के मृतक किसानों के परिजनों व घायलों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है। वहीं, मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश सरकार ने मनरेगा की महिला कर्मियों को छह महीने का मातृत्व अवकाश देने की घोषणा की है। देखें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी: मुख्यमंत्री योगी का एलान, मनरेगा महिला कर्मियों को मिलेगा 180 दिनों का मातृत्व अवकाश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनरेगा के तहत काम करने वाली महिला कर्मियों को छह महीने का मातृत्व अवकाश देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इस योजना ने ग्रामीण विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। पढ़े पूरी खबर
विज्ञापन


अखिलेश यादव रिहा, नहीं जा सकेंगे लखीमपुर खीरी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ पुलिस ने रिहा कर दिया है। उन्हें हिरासत में लिया गया था। हालांकि, पुलिस ने उन्हें लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत नहीं दी। बता दें अखिलेश ने रविवार रात को ही लखीमपुर जाने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। पढ़े पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी करेगी जांच, दस घंटे में मांग पूरी न होने पर टिकैत ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
लखीमपुर खीरी में हुई घटना की जांच के लिए योगी सरकार ने रिटायर्ड जज की अध्यक्षता कमेटी के गठन का एलान किया है। वहीं, मृतकों के परिजनों को 45-45 लाख रुपये व घायलों को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। ये जानकारी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने दी। पढ़े पूरी खबर

हिरासत में प्रियंका गांधी: झाड़ू लगाते हुए वीडियो हुआ वायरल, गेस्ट हाउस में रखा गया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित किसानों के परिजनों से मिलने के लिए रविवार रात को ही लखीमपुर खीरी के लिए निकल पड़ी थीं। उन्हें पहले लखनऊ में ही रोका गया फिर सीतापुर में रोक लिया गया। उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पढ़े पूरी खबर  


शवों के पोस्टमार्टम के लिए गठित हुई तीन डॉक्टरों की टीम, प्रियंका की रिहाई के लिए कांग्रेसी कर रहे प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी बना दी गई है। वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पढ़े पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed