{"_id":"617a8f6b6cd4335f37434e63","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-28-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP: यूपी में कई जिलों के जिलाधिकारी बदले, योगी बोले- कोविड की रोकथाम के लिए दूसरे प्रदेश से आ रहे लोगों की जांच कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP: यूपी में कई जिलों के जिलाधिकारी बदले, योगी बोले- कोविड की रोकथाम के लिए दूसरे प्रदेश से आ रहे लोगों की जांच कराएं
Thu, 28 Oct 2021 05:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Oct 2021 05:24 PM IST
सार
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में चुनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में गुरुवार को कई जिलों के जिलाधिकारी सहित आईपीएस व पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। सरकार की इस कोशिश को चुनाव की तैयारियों के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रित है अत: अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की जांच की जाए। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
यूपी: लखीमपुर खीरी सहित कई जिलों के डीएम-एसपी बदले, 29 पीपीएस अफसरों की तैनाती में भी फेरबदल
उत्तर प्रदेश शासन ने लखीमपुर खीरी और अमेठी के डीएम सहित 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। वहीं, कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। प्रशासन ने अपर पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक बने नौ अफसरों को नई तैनाती दी है। इसके अलावा, 29 पीपीएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
UP Diwali 2021: राज्यकर्मचारियों को दिवाली की सौगात, प्रदेश सरकार ने जारी किया बोनस भुगतान का आदेश
योगी सरकार ने गुरुवार को राज्य कर्मचारियों को दिवाली की सौगात देते हुए उन्हें 30 दिनों के बोनस भुगतान का आदेश जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
कोविड अपडेट: मुख्यमंत्री योगी ने दिया निर्देश, दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों की कोविड जांच जरूर कराएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व के अनेक देशों में कोविड के केस एक बार फिर बढ़ रहे हैं। देश के कई राज्यों में नए संक्रमित मिलने की संख्या में बढोतरी हो रही है। ऐसे में हमें बहुत सतर्कता-सावधानी की जरूरत है। दूसरे प्रदेशों से उत्तर प्रदेश आ रहे हर व्यक्ति की जांच जरूर की जाए। बस, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने लिया बड़ा निर्णय, ब्रज क्षेत्र के सूकर व सोरों को तीर्थ स्थल घोषित किया गया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ी घोषणा करते हुए ब्रज क्षेत्र के सूकर व सोरों क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत देने की तैयारी में योगी सरकार, आज शाम होगी बैठक
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से बेहाल जनता को थोड़ी राहत मिल सकती है। योगी सरकार ने इस पर विचार-विमर्श करने के लिए गुरुवार शाम को बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर कीमतें कम कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर