फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath discuss on corona situation in Uttar Pradesh with team 9.

कोविड अपडेट: मुख्यमंत्री योगी ने दिया निर्देश, दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों की कोविड जांच जरूर कराएं

Thu, 28 Oct 2021 01:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Oct 2021 01:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए दूसरे प्रदेशों से आने वालों की कोविड जांच जरूर करवाएं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath discuss on corona situation in Uttar Pradesh with team 9.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व के अनेक देशों में कोविड के केस एक बार फिर बढ़ रहे हैं। देश के कई राज्यों में नए संक्रमित मिलने की संख्या में बढोतरी हो रही है। ऐसे में हमें बहुत सतर्कता-सावधानी की जरूरत है। दूसरे प्रदेशों से उत्तर प्रदेश आ रहे हर व्यक्ति की जांच जरूर की जाए। बस, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन


त्योहारों के बीच इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कोविड प्रोटोकाल/मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रदेशव्यापी "प्रवर्तन पखवारा" आयोजित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है।  प्रदेश के 38 ज़िलों में आज एक भी संक्रमित नहीं हैं, जबकि 21 जिलों में 01-01 मरीज ही शेष हैं। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 63 हजार 781 सैम्पल की जांच में 65 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल 10 जनपदों में कुल 11 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 08 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 102 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 123 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 83 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 03 करोड़ 11 लाख 97 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। जबकि 09 करोड़ 71 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 66 फीसदी लोगों ने पहली डोज प्राप्त कर ली है। दूसरे डोज के लिए पात्र लोगों को समय से टीकाकवर दिया जाए। इसे और तेज करने की जरूरत है।

एक नवंबर से पहले करें वेतन भुगतान

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश के सभी सरकारी, अर्धसरकारी, संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन और मानदेय प्रत्येक दशा में 01 नवंबर तक भुगतान कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सब्जी, खाद्य तेल, दाल आदि के मूल्य में अनापेक्षित बढ़ोतरी देखी जा रही है। जमाखोरी व कालाबाजारी इसका एक बड़ा कारक है। सघन अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चिन्हित कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, आमजन को राहत पहुंचाने के लिए अन्य उपायों पर भी गम्भीरता से विचार किया जाए।

त्योहारों के दृष्टिगत अराजक तत्वों की सक्रियता बढ़ सकती है।  बीते एक-दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में लूट की घटनाएं भी घटित हुई हैं। ऐसे में पुलिस को अतिरिक सतर्कता बरतने की जरूरत हैं। शहरों में ट्रैफिक जाम की स्थिति न हो, इसके लिए फुट पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाए। पुलिस बल सतत गश्त जारी रखे।

उन्होंने निर्देश दिया कि डेंगू, कॉलरा, डायरिया मलेरिया सहित वायरल से प्रभावित जनपदों में विशेष सतर्कता बरती जाए। अस्वस्थ लोगों के उपचार के लिए सभी अस्पतालों में प्रबंध किए गए हैं। सर्विलांस को बेहतर करते हुए हर एक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। बचाव के लिए व्यापक स्वच्छता, सैनिटाइज़ेशन और फॉगिंग का कार्य सतत जारी रखें। निगरानी समितियों को एक्टिव करने की जरूरत है। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा स्वयं एक बार केजीएमयू लखनऊ के स्थलीय निरीक्षण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed